दक्ष प्रजापति जयंती सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

Spread the love

सांसद ने कहा कि कुम्हार समाज सदियों से मिट्टी को आकार देकर जीवन उपयोगी वस्तुएं बनाई है। दीया, कुल्हड़, घड़ा, हांडी, कलश जैसे बर्तनों के बिना कोई भी धार्मिक, सामाजिक या पारंपरिक कार्य पूर्ण नहीं होता। यह समाज भारतीय संस्कृति की आत्मा को जीवित रखने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शादी-ब्याह, पूजा-पाठ, संस्कार हर शुभ कार्य में प्रजापति समाज की अहम भागीदारी रहती है। यह समाज सिर्फ बर्तन नहीं बनाता, बल्कि हमारी परंपराओं को भी अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का काम करती है। समाज के जिला संरक्षक पंकज प्रजापति ने सामाजिक व राजनीतिक मजबूती, शैक्षणिक स्तर को आगे बढ़ाने सहित समाज के उत्थान के लिए लोगों को आगे आने की अपील की। समझ में जिले के सभी प्रखंडों से समाज के काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए।