कोडरमा में 16 और 17 अगस्त को आयोजित 25वीं सीनियर और 11वीं कैडेट क्योरूगी तथा 14वीं सीनियर और 10वीं कैडेट पूमसे ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिले के 23 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। टीम ने कुल 21 पदक जीते, जिनमें 12 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं। कैडेट वर्ग में संजना कुर्ली, सुशील सुंडी, जेज़्लिन कौर, यशनील सुंडी, अंशुमन बानरा, यथार्थ कच्छप और नैतिक बिनोद कुदादा ने स्वर्ण पदक जीते। अंश कुमार, रिया नायक, सुशील सुंडी, चंचल सोय और निमेश सोय ने रजत पदक प्राप्त किए। आलोक महतो, मुस्कान कुमारी राम और याना सोय ने कांस्य पदक हासिल किए। सौरभ नंदी ने कांस्य पदक प्राप्त किया सीनियर वर्ग में ओम कुमार राम, अशजीत सावन पूर्ति, सौरव नंदी और कोमल सलूजा ने स्वर्ण पदक जीते। सौरभ नंदी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जिला ताइक्वांडो सचिव और मुख्य कोच अनुराग शर्मा ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता से लौटने पर खिलाड़ियों का जिले में स्वागत किया गया। जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष प्रमोद भगोरिया और उपाध्यक्ष विजय दत्ता ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर कोच अनुराग शर्मा, शांतनु महतो, मोहित कुमार और खिलाड़ियों के अभिभावक मौजूद थे।
कोडरमा में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप:पश्चिमी सिंहभूम के खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण सहित जीते 21 पदक
