जहरीले सांप के काटने से किसान की मौत

Spread the love

देहात कोतवाली क्षेत्र के बालमपुर ग्राम पंचायत के पूरनपुर निवासी नरसिंह (55) रविवार की सुबह मवेशियों के लिए चरी काटने खेत में गए थे। जहां पर जहरीले सांप ने उनके पैर में काट लिया, गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जाँच-पड़ताल के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

देहात कोतवाल अखण्ड देव ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का खुलाशा हो पायेगा। घटना से परिवार में मचा कोहराम मच गया है।