दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला:जमुई में मां की मौत; बच्चों को परिजनों ने बचाया, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप

दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला:जमुई में मां की मौत; बच्चों को परिजनों ने बचाया, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप

जमुई के चरका पत्थर थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव में एक महिला की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान फुलवा देवी(25) देवी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को घरेलू विवाद के बाद फुलवा देवी ने अपनी 5 साल की बेटी और 2 साल की बेटी के साथ खेत में स्थित कुएं में छलांग लगा दी। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चियों को बचा लिया। लेकिन फुलवा देवी को नहीं बचाया जा सका। हत्या के बाद कुएं में फेंकने का लगाया आरोप मृतका की बड़ी बहन प्रमिला देवी ने बताया कि फुलवा देवी की शादी नारायण यादव के साथ 6 साल पहले हुई थी। उसने मृतका के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नारायण यादव शराब पीकर फुलवा देवी के साथ मारपीट करता था। ससुराल वाले भी प्रताड़ित करते थे। प्रमिला का आरोप है कि उनकी बहन की हत्या कर सभी को कुएं में फेंक दिया गया। घटना के बाद नारायण यादव और उसके परिवार के सभी सदस्य फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *