गोविंद देव जी ने पहनी लहरिया पोशाक, किया मनोहारी श्रृंगार

Spread the love

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने झूले पर सजी सिंजारा महोत्सव की झांकी के दर्शन किए।

मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि रविवार को तीज पर ठाकुर जी को लहरिया पोशाक धारण कराकर घेवर का भोग लगाया जाएगा। ठाकुरजी को लाल रंग की जामा पोशाक धारण कराई जाएगी। तीज से ठाकुरजी को झूला झुलाना प्रारंभ हो जाएगा। सुभाष चौक पानो का दरीबा श्री शुक संप्रदाय की प्रधान पीठ श्री सरस निकुंज में अलबेली माधुरी शरण महाराज के सान्निध्य में शनिवार को सिंजारा महोत्सव मनाया गया। रविवार को तीज महोत्सव मनाया जाएगा।