कुरुक्षेत्र जिले के बाबैन के अन्टेहडी गांव में एक युवक ने अपने घर के चोबारे में पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के वक्त घर पर युवक की बहनें मौजूद थी, जबकि उसके माता-पिता घास लेने गए हुए थे। बताया जाता है कि, युवक पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान अमनपाल (22) निवासी अन्टेहडी के रूप में हुई। अमनपाल अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर सैंपल इकट्ठा करवाए। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। रोने की आवाज सुनकर पहुंचा घर पड़ोसी अभिषेक के मुताबिक, वह अमनपाल का बचपन का दोस्त है। सुबह वह अपने घर पर था। तभी पड़ोसी राजकुमार के घर से जोर-जोर की रोने की आवाज आई। वह तुरंत दौड़कर राजकुमार के घर पहुंचा तो देखा कि अमनपाल चोबारे के कमरे में पंखे पर चुन्नी का फंदा लगाकर लटका हुआ है। माता-पिता को बुलाया अमनपाल की बहनें शिवानी और ऊमा वहीं खड़ी रो रही थीं। उसने तुरंत अमनपाल की बहनों की मदद से उसे फंदे से नीचे उतारा। उस समय अमनपाल के माता सुमन देवी और पतिा राजकुमार खेत में घास लेने गए हुए थे। उसने फोन करके उनको घटना की सूचना दी, जिसके बाद वे घर लौट आए। कुछ दिनों से चल रहा था परेशान आस-पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए। वह अमनपाल को बचपन से जानता था। वह कुछ दिनों से परेशान रहता था। उसने अचानक यह कदम उठा लिया। इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है। थाना बाबैन पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कुरुक्षेत्र में इकलौते बेटे ने फांसी लगा किया सुसाइड:चौबारे में लटका मिला शव, घर पर मौजूद थी दो बहनें, माता-पिता घास लेने गए
