शहर में याद आता है पहाड़ का स्वाद? अब झटपट तैयार हो जाएगी टेस्टी भटवानी-गहथवानी, जानिए कैसे

Spread the love

Ready to Cook Pahadi Food: पहाड़ों से दूर शहरों में रहने वाले उत्तराखंडियों के लिए अब अपनी पारंपरिक डिश भटवाणी और गहतवाणी का स्वाद लेना बेहद आसान हो गया है. देहरादून की स्वाति ने “हमरू पहाड़” नाम से एक ऐसी पहल शुरू की है, जिसमें बिना सिलबट्टे की मेहनत के आप मिनटों में पहाड़ी व्यंजन तैयार कर सकते हैं. उन्होंने दालों और पहाड़ी मसालों का एक खास रेडीमेड पाउडर तैयार किया है, जिसे बस गर्म पानी में डालकर पकाना होता है. यह न केवल जंक फूड का बेहतरीन विकल्प है, बल्कि पीलिया और पथरी जैसी बीमारियों में भी बेहद फायदेमंद माना जाता है.