यूपी की बड़ी खबरें:इटावा में खेत में गिरा हेलीकॉप्टर ड्रोन; गांव वाले देखकर घबराए, निजी कंपनी का टेस्टिंग ड्रोन

Spread the love

इटावा के सैफई क्षेत्र के नंदपुर गांव में एक हेलीकॉप्टर ड्रोन गेहूं के खेत में गिरने से हड़कंप मच गया। ड्रोन को देखकर ग्रामीण घबरा गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में यह ड्रोन एक निजी कंपनी का टेस्टिंग ड्रोन बताया जा रहा है। सीओ सैफई केपी सिंह ने बताया- सैफई हवाई पट्टी पर एक निजी कंपनी द्वारा ड्रोन की टेस्टिंग और ट्रेनिंग शुरू की जानी है। यह ड्रोन उसी प्रक्रिया का हिस्सा था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पढ़ें पूरी खबर ‘राघव चड्‌ढा भाजपा के खिलाफ बोलते, मगर वक्ता अच्छे’:झांसी में दिनेश शर्मा बोले- विपक्ष को मोदी की आरती उतारनी चाहिए, अमेरिका-चीन की नहीं झांसी में पूर्व डिप्टी सीएम एवं राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए गए आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्‌ढा की तारीफ की। उन्होंने कहा- राघव चड्‌ढा एक अच्छे वक्ता हैं। उन्होंने कुछ पब्लिक इश्यू उठाए हैं, जो आम आदमी पार्टी को अच्छे नहीं लगे। रही बात भाजपा के प्रति झुकाव की तो सभी स्पीच में वे भाजपा के खिलाफ ही बोलते हैं। सांसद के तौर पर उनकी परफॉरमेंस अच्छी रही है। अब वो आम आदमी पार्टी नहीं रही, वो खास आदमी पार्टी हो गई है। पार्टी में बहुत सारे उद्योगपति सदस्य बन गए। इसलिए वहां कार्यकर्ता और नेता का कोई महत्व नहीं है। पढ़ें पूरी खबर… अखिलेश बोले- ये अमृतकाल नहीं, सनातनियों का संकटकाल है, हम गांव-गांव अंबेडकर जयंती मनाएंगे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में “अमृतकाल नहीं, बल्कि संकटकाल” चल रहा है। समाजवादी पार्टी अब गांव-गांव जाकर डॉ. भीमराम अम्बेडकर की जयंती मनाएगी और संविधान पर चर्चा करेगी। अखिलेश ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही है और लोकतंत्र की जगह “एकतंत्र” लाना चाहती है। यह अमृतकाल नहीं है, यह सनातनियों का संकटकाल चल रहा है। संत मारे जा रहे हैं, संतों की हत्याएं हो रही हैं, उनका अपमान किया जा रहा है। अखिलेश ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में लोहिया वाहिनी और छात्रसभा, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड सहित अन्य संगठन के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इसी अवसर पर वे मीडिया से मुखातिब थे। भाजपा सौदागर की तरह काम कर रही
अखिलेश यादव सपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम समाजवादी लोग बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के दिए हुए संविधान, डॉ लोहिया के दिखाया हुए रास्ते और नेताजी के आदर्शों पर चलकर समाजवादी व्यवस्था लागू करना चाहते हैं। दूसरी ओर भाजपा की सरकार है, जो सौदागर की तरह काम कर रही है। हर चीज बेच रही है। उनका लक्ष्य केवल मुनाफा कमाना है। उनके भ्रष्टाचार की वजह से महंगाई बढ़ रही है। निवेश से कितने रोजगार मिले, ये आंकड़े नहीं बताएंगे
नौजवानों को सिर्फ बड़े-बड़े निवेश के सपने दिखाए गए। पढ़े-लिखे नौजवानों के हाथों में रोजगार नहीं है। सरकार से पूछो कि निवेश से कितने रोजगार के अवसर बने, तो आंकड़े नहीं बताते। यह संविधान से चलने वाले वाले लोग नहीं हैं। यह मन विधान से चलने वाले लोग हें। हम लोग लोकतंत्र को मजबूत करना चाहते हैं। संविधान हमारा रक्षक है। संविधान हमारी बुनियाद है। उसी बुनियाद को यह संस्थाओं के माध्यम से हिलाना चाहते हैं। उसको कमजोर करना चाहते हैं। हम पीडीए के लोग एकजुट होकर 2024 की तरह भाजपा का मुकाबला करेंगे और 2027 की विधानसभा में हराएंगे। उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाकर एक बार फिर विकास को गति देंगे। पढ़ें पूरी खबर… मेरठ में गंगा में नहाते समय चार किशोर डूबे, अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे
मेरठ के मखदुमपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को एक हादसा हो गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने आए पांच युवक गंगा में स्नान करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गए। इस दौरान एक युवक को बचा लिया गया, जबकि चार युवक गंगा की धारा में बह गए। देर शाम तक चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। सभी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मखदुमपुर घाट पहुंचे थे। फिलहाल चारों की तलाश की जा रही है। गोताखोरों को लगाया गया है। किशोरों की पहचान 17 वर्षीय अभिषेक, हिमांशु, प्रियांशु के अलावा 15 वर्षीय दीपांशु के रूप में की गई है। पढ़ें पूरी खबर…
कुशीनगर के ग्रीनलैंड स्कूल में जहरीले धुएं से 26 बच्चे बीमार, 11 बच्चे जिला अस्पताल रेफर कुशीनगर में जहरीले धुएं की चपेट में आकर 26 बच्चे बीमार पड़ गए। बच्चों को सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी होने लगी। जिसके बाद उन्हें तुरंत CHC सेवरही में भर्ती कराया गया। स्कूल के पास खरपतवार और झाड़ियों को साफ करने के लिए आग लगाई गई थी। इसी से उठे घने जहरीले धुएं के कारण स्कूल में मौजूद बच्चों को परेशानी होने लगी। धीरे-धीरे धुआं पूरे स्कूल में फैल गया। इससे बच्चे बीमार पड़ने लगे। स्कूल प्रशासन ने तत्काल बच्चों को अस्पताल ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद 11 बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम तमकुहीराज मौके पर पहुंचे। इसके अलावा डीएम महेंद्र तंवर और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को जल्द नियंत्रण में कर लिया। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में सर्राफ को लूटने वालों का एनकाउंटर, 2 को पैर में लगी गोली, तीसरे को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा कानपुर में सर्राफ से लूट करने वाले 3 बदमाशों को पुलिस ने 24 घंटे में एनकाउंटर में पकड़ लिया। गुरुवार देर रात मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों के पैर में गोली मारकर दबोच लिया, जबकि एक को दौड़ाकर अरेस्ट किया। कर्नलगंज थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनीत कुमार ने बताया- 1 अप्रैल की रात को थाना ग्वालटोली क्षेत्र के लाल इमली चौराहे के पास रामू केसरवानी (सुनार) से लूट की वारदात हुई थी। सर्राफ रोज की तरह अपनी दुकान बंद करने के बाद बेकनगंज से घर जा रहे थे। तभी स्कूटी सवार 3 बदमाशों ने पीछा करके उन्हें रोक लिया। इसके बाद तमंचा लगाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। यहां पढ़ें पूरी खबर मोदीनगर में बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर को मारी ताबड़तोड़ 4 गोलियां, फायरिंग के बीच खुद कार चलाकर पहुंचा अस्पताल दिल्ली-मेरठ मार्ग पर ढाबे के सामने बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर राहुल उर्फ कालू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यह घटना गुरुवार देर रात हुई। राहुल को गले, सीने, पेट और पैर में चार गोलियां लगी हैं, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हिस्ट्रीशीटर राहुल मोदीनगर के गांव बेगमाबाद में रहता है। वह अपनी कार से मोदीनगर से गाजियाबाद की ओर जा रहा था। सीकरी कला गांव के पास स्वागत होटल के सामने रुकने पर एक युवक पैदल आया और उस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद राहुल खुद कार चलाकर अस्पताल पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर… गोंडा में दो बच्चों के साथ महिला नदी में कूदी: मासूम की मौत, ग्रामीणों ने मां-बेटे को बचाया गोंडा में एक महिला 4 साल के बेटे को गोद में लेकर नदी में कूद गई। उसने नदी में कूदने से पहले अपने डेढ़ साल की बच्ची को नदी में फेंक दिया। इस घटना में बच्ची की मौत हो गई। जबकि महिला और उसके बच्चे को लोगों ने बचा लिया। महिला की पहचान सोनम(30) के रूप में हुई है। उसका पति से अक्सर झगड़ा होता था। इससे तंग आकर उसने गुरुवार को जान देने की कोशिश की। वह देर रात अपने दो बच्चों, डेढ़ साल की अंशी और चार साल के आयुष, के साथ राजघाट पुल पहुंची। वहां पर बेटी को पहले नदी में फेंक दिया। फिर बच्चे को लेकर नदी में कूद गई। यहां पढ़ें पूरी खबर