काशी में विक्रमोत्सव 2026 का भव्य महानाट्य का मंचन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और सीएम योगी ने किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीएम योगी को वैदिक घंडी भेंट की। कल यह घड़ी विश्वनाथ मंदिर में लगेगी। यह घड़ी भारतीय काल गणना पर आधारित है। इसमें दिन को 30 मुहूर्तों में बांटा गया है। कार्यक्रम की शुरुआत मृदंगम की धुन से की गई। जिसमें 21 कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई। वहीं इस दौरान कलाकारों ने मटका नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान मोहन यादव ने कहा- इस आयोजन से दो राज्यों के विकास और प्राकृतिक संबंध मजबूत हो रहे हैं। इस आयोजन के कलाकरों में कोई डॉक्टर, इंजीनियर, है, जो विक्रमादित्य के लिए समर्पित है। सीएम योगी ने कहा- आज की मूवी में डकैतों को दिखाया जा रहा है। फिल्म को देखा होगा। अब की मूवी बदली है। पहले तो सही को गलत और गलत को सही दिखाया जा रहा था। अब सही को सही दिखाया जा रहा है। अयोध्या को भी महाराज विक्रमादित्य ने ही खोजा था, उसकी अपनी कथा है। उसके शास्त्रीय प्रमाण भी उन्होंने प्रस्तुत किए थे। इस भव्य महानाट्य में 200 से अधिक कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान हाथी, घोड़े और ऊंटों के साथ प्राचीन भारतीय परंपराओं और कलाओं का शानदार प्रदर्शन होगा। यह आयोजन भारतीय संस्कृति को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगा। पहले तस्वीरें देखिए… 18 घोड़े, दो रथ और चार ऊंट नाटक को बनाएंगे लाइव
कार्यक्रम में 200 से अधिक कलाकार भाग ले रहे है। 18 घोड़े, दो रथ, चार ऊंट, एक पालकी और एक हाथी भी प्रस्तुति को जीवंत बनाएंगे। महानाट्य में तीन मंचों का निर्माण किया गया है। सिंहासन बत्तीसी, बेताल पच्चीसी और भविष्य पुराण के प्रसंगों को दर्शाया जाएगा। 27 फीट ऊंचा सिंहासन मुख्य आकर्षण होगा।
MP के CM ने योगी को दी वैदिक घड़ी:सीएम योगी ने कहा- अब फिल्मों में डकैतों को दिखाया जा रहा, विक्रमादित्य ने खोजी थी अयोध्या
