भिवानी में युवक की पीट-पीटकर हत्या:व्यक्ति ने नशे में किया हमला; हुक्का भरने पर विवाद, एक साल पहले हुई थी शादी

Spread the love

भिवानी जिले के कोंट गांव में एक युवक की मारपीट करके हत्या करने का मामला सामने आया है। विवाद हुक्का भरने के दौरान शुरू हुए विवाद में आरोपी ने युवक के साथ मारपीट की। इस झगड़े में घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या की कार्रवाई कर रही है। मृतक की करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी। मृतक के साढ़ू (साली का पति) मनोज कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सैदीपुर निवासी करीब 30 वर्षीय राम मोहन मेहनत मजदूरी करने के लिए भिवानी आया था। यहां पर खेतों में मजदूरी करने आया था। वह देर रात तक मजदूरी करते हैं और वे गांव कोंट में ठहरे हुए है। रात को करीब साढ़े 11 बजे राम मोहन पड़ोस में ही हुक्का पीने के लिए गया था। इसी दौरान वह हुक्का भरने चला गया। इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने राम मोहन के साथ झगड़ा किया। वह व्यक्ति शराब के नशे में था। एक साल पहले हुई थी शादी शराब के नशे में आरोपी ने राम मोहन के साथ मारपीट की। झगड़े के बाद राम मोहन वहां से खून से लथपथ हालत में आया। गंभीर हालत में मनोज ने उसे संभाला। इसके बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने राम मोहन को मृत घोषित कर दिया। मृतक राम मोहन की करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी। SHO बोले- परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी औद्योगिक क्षेत्र थाना के एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार मृतक राम मोहन मेहनत मजदूरी के लिए आया हुआ था। यहां पर गांव कोंट में ठहरे हुए था। रात को हुक्का भरने के दौरान विवाद हो गया। जिसमें आरोपी ने उस पर लाठी-डंडे या अन्य हथियार से वार कर लिया। इस दौरान लगी चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। हालांकि अभी तक परिजनों के बयान दर्ज नहीं हुए हैं, बयान दर्ज होने के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। इधर, पुलिस प्राथमिक दृष्टि से मामला हत्या का मानकर जांच में जुटी हुई है।