पलवल जिले के बागपुर गांव में पंचायत के दौरान एक परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बागपुर गांव के रहने वाले कृष्णपाल उर्फ गुड्डू ने बताया कि शाम के समय उनके घर पर किसी मामले को लेकर पंचायत चल रही थी। इसी दौरान श्रीपाल, उसके बेटे कपिल, जगदीश और उसकी पत्नी पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड लेकर घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने कृष्णपाल और उसके परिजनों पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण, आरोपी फरार हमले के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। कृष्णपाल ने बताया कि उसकी पत्नी गांव बागपुर खुर्द की सरपंच है। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि सरपंच या उसका पति बाहर मिले तो उन्हें जान से खत्म कर देंगे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी बागपुर की टीम मौके पर पहुंची। चांदहट थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
पलवल में महिला सरपंच पर रॉड-डंडों से हमला:घर में चल रही पंचायत में घुसे हमलावर; बोले-बाहर मिलते ही पति और तुझे खत्म कर देंगे
