यमुनानगर में युवक पर चाकू से हमला, CCTV:पुरानी रंजिश, मंदिर के सामने घेरा; बचाने आई बहनों को भी पीटा

Spread the love

यमुनानगर शहर के हमीदा क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर मंदिर के सामने युवक का रास्ता रोका और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान बचाने आई पीड़ित की बहनों के साथ भी मारपीट की गई। सारी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद लोगों की भीड़ को देखते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। वहीं घायल को सिविल अस्पताल यमुनानगर लाया गया, जहां हाथ पर टांके लगे। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी आशिफ उर्फ पांची निवासी आनंद कॉलोनी व उसके साथी साहिल के खिलाफ केस दर्ज का जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने कपड़े में से निकाले दो चाकू यमुनानगर सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में आनंद कॉलोनी के विक्रांत उर्फ बग्गा ने बताया कि सुबह वह अपने घर से काम पर जाने के लिए निकला था। उसी समय उसकी बहन भी पास के मंदिर में सेवा के लिए जा रही थी। जैसे ही वह मंदिर के पास पहुंचा, तभी वहां पहले से मौजूद आशिफ उर्फ पांची ने उसका रास्ता रोक लिया। बताया जा रहा है कि आशिफ अपने भांजे से जुड़े पुराने मामले को लेकर विक्रांत से रंजिश रखता था। विक्रांत ने बताया कि इसी रंजिश के चलते आरोपी ने पहले गाली-गलौज शुरू की और फिर धमकी देते हुए अपने कपड़ों से दो चाकू निकाल लिए। इसके बाद उसने विक्रांत पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बचाने आई बहनों के साथ धक्का-मुक्की हमले के दौरान उसने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन चाकू के वार उसके बाएं हाथ की हथेली, दाएं हाथ की बाजू और कमर के बाएं हिस्से में लगे। इसी बीच शोर सुनकर उसकी बहन सोनिया मौके पर पहुंची और बचाने का प्रयास किया। शोर सुनकर उसकी मासी की बेटी पलक भी मौके पर आ गई और दोनों ने बीच-बचाव किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसकी बहनों के साथ भी गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। तभी आरोपी का साथी साहिल भी मौके पर पहुंच गया और उसने विक्रांत को पकड़ लिया, जिसके बाद हमला किया। घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा होने लगे। जान से मारने की धमकी देकर फरार भीड़ बढ़ती देख दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन जाते-जाते पीड़ित को दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दे गए। घायल अवस्था में विक्रांत को सिविल अस्पताल यमुनानगर ले जाया गया, जहां उसे हाथ में टांके लगाए गए। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।