Today Weather Live: देश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और कई राज्यों में इसका असर तेजी से दिख रहा है. तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि ने हालात बिगाड़ दिए हैं. राजस्थान में धूल भरी आंधी से जनजीवन प्रभावित है, जबकि मध्य प्रदेश में तेज बारिश ने परेशानी बढ़ाई है. अगले 2 दिन तक हल्की बारिश से मौसम सुहाना रहने की संभावना है, लेकिन 4 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. 20-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और तापमान में गिरावट आएगी. 7 अप्रैल से नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी, तूफान और ओलावृष्टि का खतरा बढ़ सकता है, जबकि मध्य और दक्षिण भारत में 6 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है.
80KM हवा की रफ्तार, राजस्थान में धूल का गुबार, MP में बारिश की मार; IMD का ‘महा-अलर्ट’
