मध्य प्रदेश के उज्जैन के छात्र गुरकीरत सिंह मनोचा की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। उनकी मां एवं परिजनों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। चक्रतीर्थ शमशान घाट पर गुरकीरत सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले उनके घर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने श्रद्धांजलि दी और परिवार को ढांढस बंधाया। गुरकीरत की 14 मार्च को कनाडा में हत्या कर दी गई थी। उनका शव घटना के 21 दिन बाद शुक्रवार को उज्जैन लाया गया है। घर पर सिख समाज सहित परिचितों और पड़ोसियों ने गुरकीरत सिंह के अंतिम दर्शन किए। मनोचा का पार्थिव शरीर गुरुवार शाम को अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचा था। यहां कस्टम और दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद गुरुवार रात करीब 9 बजे एम्बुलेंस से अहमदाबाद से उज्जैन के लिए रवाना किया गया था। कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन शहर में 10-12 युवकों ने पहले गुरकीरत की पिटाई की, फिर उस पर गाड़ी चढ़ा दी थी। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से ही परिवार अंतिम बार बेटे का चेहरा देखने का इंतजार कर रहा था। 3 अप्रैल को उज्जैन में अंतिम दर्शन, निकलेगी शव यात्रा अभिलाष जैन ने बताया कि पार्श्वनाथ सिटी, देवास रोड स्थित निवास पर अंतिम दर्शन और अरदास के बाद शव यात्रा निकाली जाएगी। उज्जैन आगमन के बाद परिवारजन, रिश्तेदार और समाजजन अंतिम दर्शन करेंगे, इसके पश्चात अंतिम यात्रा निकलेगी। इन मार्गों से निकलेगी अंतिम यात्रा शव यात्रा पार्श्वनाथ सिटी से देवास रोड, संजीवनी हॉस्पिटल चौराहा, फ्रीगंज स्थित सुख सागर गुरुद्वारा साहिब, टावर चौक, चामुंडा माता मंदिर, आगर रोड, मंगलनाथ मार्ग, पीपलीनाका होते हुए चक्रतीर्थ श्मशान घाट पहुंचेगी, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। रास्ते में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि दी जाएगी। मिनट-टू-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
गुरकीरत सिंह मनोचा को सीएम-सांसद ने दी श्रद्धांजलि:अंतिम यात्रा शुरू, चक्रतीर्थ शमशान घाट पर किया जाएगा अंतिम संस्कार
