सोनीपत के बिजली निगम के एसई गीतूराम तंवर को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। UHBVNL के एमडी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया। गीतू राम का हेडक्वार्टर पंचकूला रहेगा। एसई का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे यह कहते हुए नजर आए थे कि ‘जाट और झोटा जहां मिले, लट्ठ मार दो। इसके बाद बिजली निगम के कई अधिकारियों ने एसई की शिकायत मुख्यमंत्री नायब सैनी से की थी। इस शिकायत में भी भी आरोप लगाया गया था कि अधिकारी गलत बिल बनवाने का दबाव बना रहे हैं। एसई की वीडियो वायरल होने के बाद कई जाट संगठन भी विरोध में उतर आए थे। उधर, गीतूराम तंवर ने गुरुवार को करनाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस मामले में सफाई भी दी। कहा कि यह वीडियो कटिंग करके चलाया गया है। वे डीसी कैंप ऑफिफ में सभी अधिकारियों के साथ बैठकर हंसी मजाक कर रहे थे। इस दौरान जाट समाज से भी अधिकारी वहां पर मौजूद थे। वो मजाक की बातें थीं। एक सोची समझी साजिश के तहत उनकी वीडियो बनाई गई है। विभाग की ओर से जारी लेटर की कॉपी… विभागीय अधिकारियों ने ही खोला था एसई के खिलाफ मोर्चो एसई गीतूराम तंवर के खिलाफ बिजली निगम सोनीपत सर्कल के विभागीय अधिकारियों ने ही मोर्चा खोला था। एक्सईएन रणवीर देशवाल, एक्सईएन अश्वनी कौशिक, गन्नौर के एसडीओ सतीश गोयत और सिटी सब डिवीजन के एसडीओ प्रदीप खोखर ने मुख्यमंत्री हरियाणा और विभाग के एमडी और पुलिस कमिश्नर ममता सिंह को इसकी लिखित शिकायत दी थी। जबरन बिल बनवाने, गाली गलौज करने के आरोप लगाए थे
इस अधिकारिरयों ने आरोप लगाए थे कि एसई जबरन बिल बनवाने का दबाव डालते हैं, गाली-गलौज करते हैं और विशेष समुदाय का हवाला देकर एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देते हैं। बैठकों में अधिकारियों को ‘मुगल’ और ‘औरंगजेब’ जैसे शब्दों से संबोधित करने का भी आरोप लगाया था। अधिकारियों ने गाली-गलौज और धमकी से जुड़े कई वीडियो ओर ऑडियो रिकॉर्डिंग सबूत भी दिखाए थे। अधिकारियों ने 14 गंभीर आरोपों की जांच कराने की मांग की थी
शिकायत के अनुसार, गलत रिफंड के मामले में एसई ने एक्सईएन रणवीर देशवाल पर 8.37 करोड़ रुपए का बिल बनाने का दबाव बनाया, जिसे पहले ही खारिज किया जा चुका था। इसके अलावा अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप भी लगाया गया है। इंडस्ट्रियल एरिया के तत्कालीन एसडीओ विक्की गहलावत के खिलाफ द्वेषपूर्ण कार्रवाई, सीजीआरएफ दरबार में अधिकारियों को धमकाने और एक्सईएन अश्वनी कौशिक से 13 लाख रुपए उधार लेकर एसीआर में एडजस्ट करने की बात भी शिकायत में शामिल है। अधिकारियों ने 14 गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग की थी। रोहतक में जाट सेवा संघ ने की बर्खास्त करने की मांग रोहतक में जाट सेवा संघ की कार्यकारिणी ने जाट समाज को लेकर की गई टिप्पणी का विरोध किया और DC सचिन गुप्ता को ज्ञापन सौंपते हुए एसई गीतू राम तंवर पर केस दर्ज करने की मांग की। साथ ही एसई को तुरंत बर्खास्त कने की भी मांग की। जाट सेवा संघ के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र जागलान ने कहा कि एसई गीतू राम तंवर ने जाट समाज को लेकर घृणित बातें की है, जिसे तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर देना चाहिए। एक जिम्मेदार पद पर बैठकर कोई अधिकारी किसी समाज के प्रति गलत टिप्पणी नहीं कर सकता, ऐसे लोगों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। गीतू राम तंवर ने कहा कि उन्होंने अपने अधिकारियों को पत्र के जरिए कई बार अवगत कराया कि मामले को लेकर जांच करवाई जाए। लेकिन अधिकारियों की तरफ से बगैर जांच किया उन पर कार्रवाई की गई है। उनका कहना है कि वास्तविक तथ्यों को छिपाकर सक्षम प्राधिकारी के समक्ष गलत तस्वीर पेश की जा रही है, जो उनके साथ अन्याय है। उन्होंने विभाग से आग्रह किया है कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाए। अधिकारी का कहना है कि यदि उन्हें सुनवाई का मौका मिलता है, तो वे हर तथ्य को विस्तार से स्पष्ट कर सकते हैं और सच्चाई सामने आ सकती है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…
‘जाट-झोट्टा जहां मिले, लट्ठ मार दो‘ कहने वाले SE सस्पेंड:UHBVNL ने जारी किया आदेश; DC कैंप ऑफिस में बनाया गया था VIDEO
