इकाना में LSG vs DC का मुकाबला आज, बारिश बेअसर:शुरुआत में तेज गेंदबाजों का जलवा, फिर स्पिनर की पकड़ होगी मजबूत

Spread the love

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच IPL का मुकाबला खेला जाना है। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होना है। रात करीब 12 बजे से सुबह 9 बजे तक रुक-रुककर हुई बारिश के कारण क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें मौसम पर टिकी हैं। हालांकि, बारिश के दौरान पिच को कवर कर दिया गया था। वर्ल्ड क्लास ड्रेनेज सिस्टम होने के कारण बारिश का कोई खास असर मैच पर नहीं पड़ेगा। मौसम विभाग की तरफ से भी शाम के समय में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। दिन भर बादल छाए रहने से मैदान पर हल्की नमी रह सकती है। धूप नहीं निकली तो पिच पर रहेगी नमी एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दिन में अगर मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली तो अभी तक हुई बारिश का कोई असर नहीं रहेगा। सीनियर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट संतोष सूरी बताते हैं कि बारिश के चलते मैदान को कवर किया गया था। पिच बारिश का कोई असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि इसका ड्रेनेज सिस्टम बेहतर है। अगर दिन में अच्छी धूप नहीं निकली तो पिच पर नमी बनी रहेगी। इससे शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। इसमें गेंद स्विंग होती दिखेगी। लाल मिट्टी की पिच होने से विकेट पर बाउंस रहेगा। यह गेंदबाजों के साथ में बैट्समैन के लिए भी आसान रहेगा। हाईस्कोरिंग होगा मैच, 4 पिच तैयार आज लाल मिट्टी की पिच पर मैच इकाना में खेला जाएगा। स्टेडियम में लाल और काली मिट्टी की 9 पिचें हैं। अभी 4 पिच रेडी हैं। आज का मैच लाल मिट्टी के पिच पर खेला जाएगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि काली मिट्टी की पिच स्लो होती हैं और स्पिनर्स के लिए मददगार होती हैं। अगर स्लो पिचों पर ज्यादा मैच खेले गए तो दर्शकों का मोहभंग हो सकता है, क्योंकि दर्शक चौके-छक्के देखने आते हैं। लाल मिट्टी वाली पिच पर बल्लेबाजी में थोड़ी मदद रहती है। इकाना का ट्रैक रिकॉर्ड बताता है कि यहां टॉस जीतने वाली टीमें ज्यादातर पहले बल्लेबाजी करती हैं और जीतती भी हैं। नई गेंद के साथ बल्लेबाजों को शुरुआत में शॉट्स खेलने में आसानी होती है, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती जाती है, बल्लेबाजी टफ होती जाती है। 46 हजार टिकट बिके, 50 हजार की क्षमता मैच के लिए आज सुबह तक 46,000 से अधिक टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड से बिक चुके हैं। इसमें ₹499 से लेकर के ₹40, 000 तक के टिकट मिल रहे। जिसमें लॉन के टिकट सबसे महंगे हैं। इसमें रिफ्रेशमेंट के साथ में खाने का पैकेज भी शामिल है। आयुष को का अनुमान है कि आज शाम तक पूरे टिकट सोल्ड आउट हो जाएंगे। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), करुण नायर/पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, आकिब नबी, थंगारसु नटारजन। लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, वनिंदू हसरंगा, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, मयंक यादव। इकाना में टॉस जीतना है जरूरी इकाना में अभी तक कुल 22 IPL मैच खेले गए हैं। इसमें से 12 बार दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 9 बार पहले नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीम को सफलता मिली है। एक मैच खराब मौसम के चलते बेनतीजा रहा है। टॉस जीतने वाली टीम ने 14 मैच जीते हैं। टॉस हारने वाली टीम को 7 मैच में जीत मिली है। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत इकाना में व्यक्तिगत रूप से सबसे अधिक 118 रन नाबाद बनाने वाले बल्लेबाज हैं। LSG के बॉलर रहे मार्क वुड 14 रन देकर 5 विकेट लेने वाले एक मैच में सबसे सफल गेंदबाज रहे। कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने मैदान पर सबसे अधिक 235 रन 6 विकेट के नुकसान पर बनाए हैं। लोवेस्ट स्कोर 108 रन LSG ने बनाया है। पंजाब किंग्स ने 177 रन दो विकेट के नुकसान पर सबसे बड़ा टोटल मैदान पर चेज किया है। ग्राउंड पर सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज केएल राहुल इकाना के ग्राउंड पर सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज LSG के पूर्व कप्तान केएल राहुल रहे हैं। उन्होंने 13 मैचों में 5 बार फिफ्टी बनाई। हाईएस्ट स्कोर 82 रन रहा। कुल 540 रन उन्होंने बनाए हैं। स्ट्राइक रेट 131.39 का रहा है। LSG के निकोलस पूरन ने 21 मैच में 1 फिफ्टी बनाई है। हाईएस्ट स्कोर 61 रहा है। उन्होंने कुल 409 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट 141.03 का रहा है। खराब मौसम से इकाना में रद्द हुए मैच IPL 2023 में 3 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स vs चेन्नई सुपर किंग्स मैच भारी बारिश के कारण शुरू होने के बाद भी जारी नहीं रखा जा सका। LSG ने 19.2 ओवर में 125/7 बनाए थे, फिर मैच रद्द हो गया। दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिला। 17 दिसंबर 2025 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला टी 20 मैच घने कोहरे के कारण रद्द हो गया था। मैच में टॉस भी नहीं हो सका। अंपायरों ने 6-7 इंस्पेक्शन किए, लेकिन हालात नहीं सुधरे। मैच बिना एक गेंद फेंके रद्द कर दिया गया। यह भारत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहरे के कारण रद्द होने वाला पहला प्रमुख मैच माना जाता है। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया- फिलहाल कोई सक्रिय बारिश नहीं हो रही है। बादलों की आवाजाही के बीच छिटपुट बारिश ही हो सकती है। सुबह तक बारिश के आसार थे। मंगलवार सुबह 8 बजे से बुधवार सुबह 8 बजे तक 15.1 मिलीमीटर बरसात हुई है। —————— संबंधित खबर भी पढ़िए… क्रिकेटर मयंक यादव बोले- इंजरी के बाद 100% फिट:लखनऊ में एग्रेशन-एक्यूरेसी पर फोकस, बुमराह-रोहित की सलाह से लय में आया लखनऊ सुपर जॉयंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव आईपीएल के दो सीजन में इंजर्ड रहने के चलते नहीं खेल पाए। इस सीजन में मयंक पूरी तरह से फिट हैं। इकाना स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान उनकी गेंदों में सीम के साथ स्विंग भी नजर आ रही है। पूरी खबर पढ़ें