कुरुक्षेत्र जिले के इस्माइलाबाद में हरियाणा रोडवेज की बस की टक्कर लगने से अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा अधेड़ व्यक्ति के बेटे के सामने ही हुआ। अधेड़ अपने बेटे और साथी के साथ भेड़-बकरियां चरा रहा था, तभी कैथल डिपो की रोडवेज बस ने तेज रफ्तार ने उसे टक्कर मार दी। मृतक की पहचान कूड़ा राम (55) निवासी मलिकपुर के रूप में हुई। कूड़ा राम भेड़-बकरियां चराने का काम करता था। हादसे के बाद रोडवेज की बस ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने कुड़ा राम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। भेड़-बकरियां चराने गए थे संजय कुमार (32 साल) निवासी मलिकपुर ने पुलिस को बताया कि उनके पास 50-60 भेड़-बकरियां हैं। वह खुद, उनके पिता कुड़ा राम और नौकर हेमू रोजाना इन जानवरों को चराने के लिए घर से निकलते हैं। कल भी सुबह वे टिकरी, हरिगढ़ और भौरख गांव के आसपास खाली पड़े खेतों और सड़कों के किनारे चराने गए थे। घर लौटते समय हादसा शाम को तीनों भेड़-बकरियों को लेकर घर वापस आ रहे थे। गांव के पास बने पेट्रोल पंप और शांति फार्म के बीच पहुंचे, तो तभी अंबाला की तरफ से आ रही बस (HR-64-GV-4828) ने सीधी टक्कर उसके पिता कुड़ा राम से मार दी। कूड़ा राम सड़क पर गिर पड़े। उनके सिर में गहरी चोट आई और खून बहने लगा। बस से पहुंचाया अस्पताल ड्राइवर ने तुरंत बस रोक ली और बस में बैठे यात्री नीचे उतर आए। फिर सबने मिलकर उसके घायल पिता कूड़ा राम को उसी बस में CHC पेहवा ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच की, तो कूड़ा राम को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर बस को छोड़कर भाग लिया। पुलिस ने बस नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया।
कुरुक्षेत्र सड़क हादसे में अधेड़ की मौत:भेड़-बकरियां चराकर लौट रहा था, कैथल डिपो की बस ने मारी टक्कर; ड्राइवर-कंडक्टर फरार
