सागरः ग्राम बारछा, परसोरिया सर्किल दो करोड़ की कीमत की शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

Spread the love

क्षेत्र के तहसीलदार हरीश लालवानी ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बारछा में कुछ लोगों द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था। अतिक्रमणकर्ताओं ने उक्त भूमि पर फसल बो दी थी और तार फेंसिंग करके उसे निजी उपयोग में ले लिया था। सूचना मिलते ही राजस्व अमला मौके पर पहुंचा और कार्रवाई करते हुए तत्काल अतिक्रमण हटाया गया।

कलेक्टर संदीप जी.आर. ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कठोरता से कार्रवाई की जाएगी और यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा, ताकि शासकीय संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।