पंजाब ने IPL का पहला मुकाबला जीता:कूपर की फिफ्टी की बदौलत गुजरात को 3 विकेट से हराया; प्रीति जिंटा चियरअप करने पहुंची थीं

Spread the love

मोहाली के मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) स्थित महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए IPL-2026 सीजन के पहले मैच में पंजाब ने जीत हासिल कर ली है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया। पंजाब की तरफ से युवा बल्लेबाज कूपर कॉनली ने सर्वाधिक 72 रनों की पारी खेली। कूपर ने मात्र 44 गेंदों में 5 छक्के और 5 चौकों की मदद से यह रन बनाए। वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 24 गेंदों में 37 रनों का योगदान दिया। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। इसके बाद गुजरात ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 162 रन बनाए। पंजाब 163 रनों का लक्ष्य 5 गेंद शेष रहते प्राप्त कर लिया। मैच देखने पंजाब के गवर्नर गुलाबचंद कटारिया और CM भगवंत मान भी पहुंचे थे। वहीं, पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी की मालिक प्रीति जिंटा भी अपनी टीम को चियरअप करने पहुंची थीं। मैच से पहले पंजाब के समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। स्टेडियम में आए लोगों ने बताया था कि वे श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह का खेल देखने आए हैं। हालांकि, वे पंजाब को जीतता हुआ देखना चाहते हैं। मैच देखने आए फैंस के PHOTOS… मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…