महाराष्ट्र के मुंबई से सटे वसई इलाके में एक व्यक्ति ने पिता से मामूली विवाद का गुस्सा उसके 4 साल के बच्चे पर उतार दिया। आरोपी ने बच्चे को ऑटो-रिक्शा से बाहर खींचकर सड़क पर पटक दिया और उसका सिर लोहे की रॉड पर भी मारा। पुलिस के मुताबिक यह घटना वसई की एक हाउसिंग सोसायटी में हुई। पूरी घटना सोसायटी में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो मंगलवार को सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उसका बच्चे के पिता से किसी मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी के बाद आरोपी ने बदला लेने की नीयत से यह कदम उठाया। 4 तस्वीरों में देखें पूरी घटना…
मुंबई-4 साल के बच्चे को उठाकर जमीन पर पटका, VIDEO:लोहे की रॉड में सिर मारा; आरोपी का बच्चे के पिता से विवाद हुआ था
