रेवाड़ी शहर के बाईपास पर राजेश पायलट चौक के पास इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म हो गया। जिससे पेट्रोल पंप कर्मियों द्वारा वाहन ड्राइवरों को वापस भेजा गया। बताया जा रहा है कि पंप पर सोमवार रात को ही पेट्रोल खत्म हो गया था और आज शाम तक सप्लाई पहुंचने की संभावना है। जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप कर्मी ने बताया कि हमारे पास अभी डीजल की उपलब्धता है, परंतु पेट्रोल खत्म हो गया है। जिसकी जानकारी पंप मालिक को दे दी गई है। अभी तक शहर में ठीक थे हालात बता दें कि अमेरिका, इजरायल और इराक युद्ध के दौरान इससे पहले रेवाड़ी में कभी ऐसी स्थिति देख देखने को नहीं मिली, जब किसी पेट्रोल पंप पर तेल खत्म हो गया हो और ड्राइवरों को वापस लौटना पड़ा हो। पंप पर पेट्रोल नहीं मिलने से वाहन ड्राइवरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पोसवाल चौक से खींच रहा बाइक गांव कौनसीवास के जोंगेंद्र ने कहा कि पोसवाल चौक पर उसकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया था। वहां से खींचकर मोटरसाइकिल को यहां तक आया है। अब यहां पहुंचा, तो कह रहे हैं, पेट्रोल नहीं है। अब दूसरे पंप पर जाएंगे विजय नगर के विकास कुमार ने कहा कि यहां स्कूटी में पेट्रोल लेने के लिए आया था। यहां पहुंचा, तो पेट्रोल खत्म मिला। पंप कर्मियों ने कहा कि पेट्रोल खत्म है, दूसरे पंप पर चले जाओ। अब तेल डलवाना है, तो दूसरे पंप पर जाना ही पड़ेगा। अब दूसरी पंप पर जाएंगे विजय नगर निवासी विकास कुमार ने कहा कि यहां स्कूटी में पेट्रोल लेने के लिए आया था। यहां पहुंचा तो पेट्रोल खत्म मिला। पंप कर्मियों ने कहा कि पेट्रोल खत्म है दूसरे पंप पर चले जाओ। अब तेल डलवाना है तो दूसरे पंप पर जाना ही पड़ेगा। हमें गुरुग्राम जाना था विजय नगर निवासी रवि चौहान ने कहा कि बच्चों के साथ गुरुग्राम जाना था। गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के लिए यहां आया था। यहां आकर पता चला कि यहां पेट्रोल नहीं है। अब दूसरे पंप पर जाकर देखते हैं, क्या होता है। पता नहीं पहुंचेगी या नहीं सेक्टर-4 निवासी संजीत कुमार ने कहा कि वह यहां स्कूटी पेट्रोल डलवाने आया था। यहां अब तेल है ही नहीं। देखते हैं कि स्कूटी अलग पंप तक पहुंच पाती है या खींचकर ले जाना पड़ेगा। पंप डीलर की रही होगी कमी हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के स्टेट प्रधान अनिल उर्फ पप्पू ने कहा कि रेवाड़ी में डीजल पेट्रोल की कोई समस्यां नहीं है। यदि किसी पंप पर डीजल या पेट्रोल नहीं है तो वह डीलर की अपनी कमी होगी। कंपनी की तरफ से सप्लाई में कोई समस्या नहीं है। पहले की तरह सप्लाई मिल रही है।
रेवाड़ी में पेट्रोल पंप पर तेल खत्म:कर्मियों ने वाहन ड्राइवरों को वापस लौटाया; शाम तक सप्लाई आने का इंतजार
