महिला की हत्या, हाथ तोड़े, सिर काटकर फेंका:रीवा में 3 थानों की पुलिस ने 2 घंटे में खोजा; घर के पीछे मिला था धड़

Spread the love

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सोमवार को महिला की हत्या का मामला सामने आया। शव घर के पीछे क्षत-विक्षत हालत में मिला, सिर धड़ से अलग था। घर से थोड़ी दूरी पर सिर मिला। मामला बिछिया थाना क्षेत्र के लोही गांव का है। मृतका की पहचान लीलावती पटेल (60) के रूप में हुई। वह घर में अकेली रहती थीं। गांव के लोगों ने उनकी बेटी को सूचना दी, जिसके बाद नीता पटेल मौके पर पहुंचीं और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बेटी बोली- मां का सिर काटकर ले गए आरोपी नीता पटेल ने बताया कि उनकी मां की बेरहमी से हत्या की गई। शरीर पर कई गंभीर घाव हैं। उनका कहना है कि आरोपियों ने क्रूरता की हद पार करते हुए सिर काटकर अपने साथ ले गए। उनकी मां की किसी से दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। देवर को फोन पर मिली हत्या की सूचना मृतक के देवर रामकिशोर पटेल ने बताया कि वह पिछले 12 साल से यहां रह रही थीं। घर का काम कर गुजर-बसर करती थीं। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे उन्हें फोन आया कि उनकी भाभी की हत्या हो गई है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जहां गांववालों की भीड़ जमा थी। औंधे मुंह पड़ा था शव, शरीर पर चोट के निशान रामकिशोर पटेल के अनुसार, उनकी भाभी का शव घर के बाहर औंधे मुंह पड़ा था। सिर गायब था। दोनों हाथ टूटे थे। शरीर पर कई चोट के निशान थे। पुलिस ने आसपास सर्चिंग कर सिर बरामद किया। भाभी की किसी से दुश्मनी नहीं थी। पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाए। गेहूं के खेत में मिला कटा सिर, सर्च ऑपरेशन पूरा सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि आसपास करीब दो किलोमीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। शाम तक चले ऑपरेशन के बाद गेहूं के खेत से महिला का कटा सिर बरामद किया गया। आरोपी सिर को घर से करीब 50 मीटर दूर खेत में फेंककर फरार हो गए थे। हत्या में कितने लोग शामिल थे, यह अभी स्पष्ट नहीं है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। ………………………… यह खबर भी पढ़ें श्योपुर में बाप-बेटे का झगड़ा छुड़ाने गए युवक की कुल्हाड़ी से हत्या श्योपुर में रविवार रात बाप बेटे का झगड़ा रुकवाने गए युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। मामला गसवानी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ौदाकलां में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…