समतलीकरण के साथ सुव्यवस्थित होने जा रहा है डीएसए मैदान सहित पूरा क्षेत्र

Spread the love

जनपद के अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि जिलाधिकारी वंदना सिंह की मंशा इस मैदान को ऊंचाई पर होने वाले खेलों का उच्च स्तरीय केंद्र बनाने की है। साथ ही यहां के खिलाड़ियों को भी खेलों में आगे बढ़ाने की भी योजना है। इसी कड़ी में मैदान को इन दिनों समतलीकरण किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों मानसमाला परियोजना के तहत मल्लीताल रिक्शा स्टेंड से नयना देवी मंदिर तक विशेष पाथ वे एवं नयना देवी मंदिर के स्वरूप वाले गेट का निर्माण किया जा रहा है। इस क्षेत्र में लगने वाले फड़ों और अतिक्रमण कर बनी दुकानों को भी हटाया गया है। कुल मिलाकर पूरा क्षेत्र व्यवस्थित होने जा रहा है।

नंदा देवी महोत्सव में कैनोपी में लगेंगी दुकानें

नैनीताल। एडीएम विवेक राय ने बताया कि डीएसए मैदान में अगले माह आयोजित होने वाले नंदा देवी महोत्सव के दौरान लगने वाले मेले को भी ऐतिहासिक व अलग बनाने की तैयारी है। इस संबंध में तय हुआ है कि मेला स्थानीय उत्पादों को समर्पित रहेगा। साथ ही मेले में लगने वाली दुकानें गत वर्षों की तरह रंग-बिरंगी पन्नियों से नहीं, वरन सुंदर कैनोपी से निर्मित की जाएंगी।