Uttarakhand Assembly Election 2027: दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में उत्तराखंड के कई प्रभावशाली नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा. पार्टी नेताओं ने इसे 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठन मजबूत होने का संकेत बताया और भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर जमकर निशाना साधा. प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि लोगों में कांग्रेस के प्रति उम्मीद बढ़ रही है. इसका परिणाम है कि प्रभाव रखने वाले नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और अधिक नेता पार्टी में जुड़ेंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे.
‘उत्तराखंड में फिर लौटेगी कांग्रेस सरकार’ विधानसभा चुनाव से पहले हुआ बड़ा खेला, कई बड़े नेताओं ने थामा हाथ
