महंगे क्लीनर पर पैसा बर्बाद करना छोड़िए! बची हुई कॉफी का ऐसे करें इस्तेमाल, सिंक से लेकर गैस तक सब चमक उठेगा

Spread the love

Coffee For Cleaning Sink: आज के दौर में हम अक्सर घर की साफ-सफाई के लिए बाजार में मिलने वाले महंगे और तेज गंध वाले केमिकल्स पर निर्भर रहते हैं, जो हमारी सेहत और पर्यावरण दोनों के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद बची हुई कॉफी सफाई का एक बेहतरीन विकल्प है. कॉफी में मौजूद प्राकृतिक एसिड और उसका दरदरापन सिंक पर जमी काली परत और तेल की चिकनाई को मिनटों में साफ कर देता है. यह न केवल आपके सिंक को नए जैसा चमकाता है, बल्कि ड्रेनेज से आने वाली दुर्गंध को भी सोख लेता है. आइए जानते हैं कि कैसे आप बेकार समझी जाने वाली कॉफी का इस्तेमाल कर अपने किचन को हाइजीनिक और फ्रेश रख सकते हैं.