कुरुक्षेत्र जिले के झांसा गांव के पास सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर में एक बुजुर्ग का शव बहता हुआ मिला है। इसकी सूचना पाकर डायल-112 टीम ने गोताखोर प्रगट सिंह को मौके पर बुलाया। गोताखोर प्रगट सिंह ने शव को नहर से बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया। घटना रात करीब 8 बजे की है। पुलिस के मुताबिक, शव पंजाब की तरफ से बहकर आया लगता है। शुरुआती जांच में सुसाइड का मामला सामने आ रहा है। बुजुर्ग के शरीर पर कहीं कोई चोट या जख्म के निशान नहीं मिले हैं। बुजुर्ग भूरे रंग का लोअर और सफेद रंग का लंबा कुर्ता पहने हुए थे। शव दो-तीन पुराना लग रहा है। शव की नहीं हुई पहचान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करवाने की कोशिश की, लेकिन पहचान ना होने पर पुलिस ने शव को LNJP अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस आसपास के इलाके में शव की पहचान की कोशिश कर रही है। हालांकि झांसा पुलिस ने शाहाबाद, इस्माइलाबाद और शाहाबाद पुलिस से भी संपर्क किया था। पंजाब से बहकर आने की आशंका यहां से किसी भी बुजुर्ग के लापता होने की सूचना नहीं मिली है, इसलिए पुलिस को शव के पंजाब से बहकर आने की आशंका है। पुलिस ने नग्गल (अंबाला) पुलिस से संपर्क किया था, लेकिन यहां से भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में और छानबीन कर रही है। 72 घंटे बाद होगा पोस्टमॉर्टम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। अगर शव की पहचान नहीं हुई, तो 72 घंटे के बाद पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। झांसा पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ भी संपर्क किया है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके।
कुरुक्षेत्र की नहर में मिला बुजुर्ग का शव:शरीर पर नहीं कोई निशान, 3 दिन पुरानी बॉडी, पंजाब से बहकर आने की आशंका
