हरियाणा में दो दिन बारिश का अलर्ट:पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, तेज हवाएं चलेगी; अगले 24 घंटे में पारे में आएगी गिरावट

Spread the love

हरियाणा में कल पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 और 30 मार्च के लिए अलर्ट जारी किया है। 29 मार्च को पूरे हरियाणा में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 30 मार्च को हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश होगी। 30 मार्च को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। कल से दो दिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने 29-30 मार्च के दौरान तेज हवाओं और बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों से सिंचाई और कीटनाशकों का छिड़काव फिलहाल न करने की सलाह दी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी