कुरुक्षेत्र में एक और मिल में घोटाले की आशंका:BKU का 90 गाड़ी चावल शॉर्ट का दावा, FIR की मांग

Spread the love

कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा के बाद अब इस्माइलाबाद में एक मिल में धान घोटाले का मामला सामने आया है। भारतीय किसान यूनियन चढूनी (भाकियू) ने दावा किया कि 2 दिन पहले हुई मिल की फिजिकल वेरिफिकेशन हुई थी। इसमें इस मिल में 90 गाड़ी चावल शॉर्ट होने का आरोप लगाया। भाकियू ने सरकार और प्रशासन से मिल संचालक के खिलाफ तुरंत केस दर्ज करने की मांग की। साथ ही कल यानी शनिवार दोपहर 12 बजे तक का अल्टीमेटम दिया। मामला दर्ज नहीं होने पर भाकियू ने एक बजे गुरुद्वारा साहिब में इकट्ठा होकर कोई बड़ा निर्णय लेने की चेतावनी जारी की। बैंस बोले- मिल में 90 गाड़ी चावल कम मिला भाकियू चढूनी के प्रवक्ता राकेश बैंस ने बताया कि इस्माइलाबाद की मिल में सरकार की तरफ से पिराई के लिए धान भेजा गया था। आरोप लगाया कि 2 दिन पहले मिल की फिजिकल वेरिफिकेशन हुई। इसमें मिल में 90 गाड़ी चावल कम मिला है, यानी इस मिल ने सरकार को 90 गाड़ी चावल देना है। प्रशासन के साथ हुई बातचीत बैंस ने बताया कि इस मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पंचायत रखी गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने मिल संचालक के खिलाफ FIR दर्ज करने का आश्वासन किसानों का दिया है। अगर कल 12 बजे तक प्रशासन की तरफ से मिल संचालक पर मामला दर्ज नहीं हुआ तो किसान 1 बजे अपनी पंचायत कर कोई बड़ा निर्णय लेंगे। भाकियू पिहोवा की शिकायत पर SDM को जांच उधर, पिहोवा में राइस मिलों की फिजिकल वेरिफिकेशन को लेकर वायरल हुई ऑडियो क्लिप की जांच के लिए SDM पिहोवा को निर्देश दिए गए हैं। भाकियू पिहोवा ने मामले की जांच के लिए DC विश्राम कुमार मीणा को ई-मेल के जरिए शिकायत भेजी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए DC विश्राम कुमार मीणा ने SDM पिहोवा को जांच सौंपी है। SDM खुद कर रहे मामले की जांच SDM पिहोवा अनिल कुमार दून ने बताया कि वे खुद इस मामले की जांच कर रहे हैं। DC की ओर से उनको जांच के लिए नियुक्त किया गया है। निर्धारित टाइम तक जांच के बाद रिपोर्ट DC को सौंप देंगे। वहीं, DC विश्राम कुमार मीणा ने DFSC को मामले की जांच से संबंधित रिकॉर्ड SDM पिहोवा को पहुंचाने के आदेश भी किए हैं। पिहोवा में वायरल हुई थी ऑडियो दरअसल, पिहोवा में मिलों की चल रही जांच में फिजिकल वेरिफिकेशन करने वाली टीम को 15-15 हजार रुपए देकर क्लीन चिट लेने की 3 ऑडियो और व्हाट्सएप पर राइस मिल एसोसिएशन पिहोवा के ग्रुप का स्क्रीन शॉट वायरल हुए थे। इन ऑडियो में 15-15 हजार रुपए पिहोवा अनाज मंडी में 113 नंबर दुकान पर पहुंचाने की बात कही गई थी।