हिसार के पंप पर ‘पेट्रोल नहीं’ का नोटिस लगा:पैनिक में गाड़ी की टंकी फुल करवाने पहुंचे लोग, यमुनानगर में बोतल-ड्रमों में तेल मिलना बंद

Spread the love

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग का असर घरेलू गैस (LPG) के बाद अब पेट्रोल-डीजल पर भी पड़ने लगा है। हिसार, भिवानी समेत हरियाणा के कई पेट्रोल पंपों पर आज भी भीड़ लगी है। लोग पैनिक की वजह से अपने वाहनों की टंकी फुल कराने की जल्दबाजी में पंपों पर पहुंच रहे हैं।इसके चलते हिसार में तो बीती रात 10 बजे अधिकांश पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो गया। अब सुबह ग्रामीण एरिया में लगे पंपों पर इसका ज्यादा असर दिखाई दे रहा है। डीजल खत्म होने पर लोग शहरों में भरवाने आ रहे हैं। हिसार के कैमरी रोड स्थित पेट्रोल पंप, अग्रोहा के दो पंपों पर रात को पेट्रोल व डीजल दोनों खत्म हो गए। पेट्रोल भरवाने आए लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। उधर, यमुनानगर में पेट्रोल-डीजल को लेकर आगे कोई दिक्कत ना इसके लिए पंप संचालकों ने अब बोतल या अन्य प्रकार से खुले में तेल देना पूरी तरह से बंद कर दिया है। पेट्रोल पंप पर लगी भीड़ की PHOTOS… भिवानी में भी पेट्रोल की लंबी लाइन भिवानी में पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए लाइने लग रही है और गैस के लिए भी लाइने लग रही हैं। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि उन्हें सप्लाई मिल रही है। पेट्रोल पंप संचालक बोले- कंपनी अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हिसार में पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि पिछले तीन से चार दिन से पंपों पर सेल अचानक बढ़ गई है। संचालकों का आरोप है कि कंपनी के अधिकारी उनके फोन भी नहीं उठा रहे हैं, जिससे उन्हें सप्लाई संबंधी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। वही हिसार के पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार सलेमगढ़ ने कहा कि अभी स्थिति नियंत्रण में है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर घटाई एक्साइज ड्यूटी आज सुबह ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपए की कटौती कर दी है। पेट्रोल पर ड्यूटी ₹13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर ₹3 रुपए, जबकि डीजल पर ₹10 से शून्य कर दी गई है। न्यूज एजेंसी PTI ने यह जानकारी दी। दरअसल, यूएस-इजराइल के साथ ईरान की जंग के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 73 डॉलर से बढ़कर 105 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। इससे तेल कंपनियों को घाटा हो रहा था। घाटा कवर करने के लिए तेल कंपनियां दाम बढ़ा सकती थीं। एक्साइज ड्यूटी घटाकर पेट्रोल-डीजल के दामों को स्थिर रखा गया है। हरियाणा में पेट्रोल-डीजल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…