हरियाणा के हांसी क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गांव सैनीपुरा के पास उस समय हुआ जब शादी समारोह से लौट रही कार आगे चल रहे ट्राले से जा टकराई। जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद के मोची चौबारा के रहने वाले 42 वर्षीय महावीर और लगभग 38 वर्षीय मनोज अपने साथियों के साथ भिवानी जिले के गांव बड़सी में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार गांव सैनीपुरा के पास पहुंची, वह आगे चल रहे ट्राले से टकरा गई। घायलों को हिसार रेफर किया टक्कर इतनी भीषण थी कि महावीर और मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार तीन अन्य व्यक्ति विनोद, कृष्ण और विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही शिशु पुल चौकी पुलिस और शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत हांसी के सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया। ट्राला ड्राइवर बोला- पीछे से टकराई कार उत्तर प्रदेश से आ रहे ट्राला ड्राइवर बालकरण ने पुलिस को बताया कि वह सिरसा की ओर जा रहा था। तभी पीछे से अचानक एक कार उसके वाहन से टकरा गई। दोनों शवों को अस्पताल भेजा शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और मृतकों के शवों को हांसी के सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हांसी में एक्सीडेंट में फतेहाबाद के 2 दोस्तों की मौत:भिवानी शादी से लौट रहे थे; ट्राले में घुसी कार, अंदर फंसे 3 युवक घायल
