राजस्थान, मध्य प्रदेश और यूपी में आज से तीन दिन बारिश की संभावना है। राजस्थान में बीकानेर, चूरू,श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सहित 8 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है। वहीं मध्य प्रदेश में 24 घंटे के अंदर ग्वालियर समेत 7 जिलों में आंधी-बारिश हो सकती है। मार्च में तीसरी बार पानी गिरने का अनुमान है। इससे पहले गुरुवार को प्रदेश में दिन का पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इधर यूपी में बारिश के साथ 50km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। गुरुवार को यूपी में कहीं भी बारिश नहीं हुई। प्रयागराज सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.4°C रहा। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार शाम एवलांच आया, जिसमें 20 से ज्यादा गाड़ियां फंस गईं। बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) की टीम ने मौके पर पहुंचकर देर रात सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। अगले दो दिन का मौसम… 28 फरवरी- अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है। बिहार में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। 29 फरवरी- हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में 50-60km/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है। बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और उत्तराखंड में बिजली के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। अन्य राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान: आज से बारिश-ओले गिरने का अलर्ट, फसलों को सुरक्षित रखने की सलाह राजस्थान में 27 मार्च से 30 मार्च तक आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। कुल 8 जिलों में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश में किसानों को सलाह दी है कि अगर कटी हुई फसलें या पकी फसलें जो खेतों या खुले स्थानों पर है। उनको सुरक्षित जगह पहुंचाया जाए। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: ग्वालियर समेत 7 जिलों में बारिश की संभावना, मार्च में तीसरी बार मौसम बदलेगा MP में अगले 24 घंटे के अंदर ग्वालियर समेत 7 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। मार्च में तीसरी बार पानी गिरने का अनुमान है। इससे पहले गुरुवार को प्रदेश में दिन का पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। नर्मदापुरम में 41 डिग्री के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पूरी खबर पढ़ें…
यूपी-MP और राजस्थान में अगले 3 दिन बारिश:जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एवलांच, 20 गाड़ियों को रेस्क्यू
