यूपी की बड़ी खबरें:गोंडा में फोन की रिकॉर्डिंग सुनकर पत्नी के प्रेमी की हत्या; कॉल कर मिलने बुलाया, पीटकर गला दबाया

Spread the love

गोंडा में हाईस्कूल छात्र हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने उसकी प्रेमिका के पति समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 24 मार्च की रात साहिल को फोन कर बुलाया। उसे लाठी-डंडों से पीटा। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। जांच में सामने आया है कि 20 साल का साहिल और 22 साल की मानसी चौहान में 3 साल से अफेयर था। दोनों साथ पढ़ाई करते थे। मानसी की शादी के बाद भी रिश्ता चलता रहा। पति ने दोनों की बातचीत की रिकॉर्डिंग फोन पर सुन ली थी। इसके बाद मर्डर का प्लान बनाया। आरोपियों ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामला तरबगंज थाना क्षेत्र का लोनियन पुरवा गांव का है। पढ़ें पूरी खबर इन्वेस्ट यूपी ने फर्जी एमओयू रद्द किया, डेढ़ साल पुरानी कंपनी से किया था समझौता, मानकों पर फेल हुई इन्वेस्ट यूपी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 25000 करोड़ के फर्जी एमओयू को रद्द कर दिया है। इन्वेस्ट यूपी की ओर से इसके लेकर सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया गया है। इसमें बताया गया है कि राज्य सरकार के निर्धारित मानक प्रोटोकॉल के अनुसार, 23 मार्च को PUCH AI (पुच एआई) के साथ हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन की समीक्षा की गई। यहां पढ़ें पूरी खबर UP पुलिस में शामिल होंगे 912 अभ्यर्थी, भर्ती बोर्ड ने रिजल्ट जारी किया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उप निरीक्षक गोपनीय, सहायक उप निरीक्षक लिपिक और लेखा पदों पर 912 अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी किया है। लिखित परीक्षा और अन्य चरणों के बाद मेरिट व आरक्षण नियमों के आधार पर सूची जारी हुई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर रिजल्ट देख सकते हैं। शंकराचार्य के खिलाफ SC पहुंचे आशुतोष महाराज, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत दी थी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को यौन उत्पीड़न मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 25 मार्च को अग्रिम जमानत दी थी। इस फैसले के खिलाफ आशुतोष महाराज ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। आशुतोष महाराज का कहना है कि हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद मैंने अपने अधिवक्ता सौरभ अजय गुप्ता से बात की। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दाखिल की। पढ़ें पूरी खबर.… हरदोई में ट्रक की टक्कर से बेटी समेत दंपती की मौत, हरपालपुर में उन्नाव-कटरा हाईवे पर हुआ हादसा, बाइक से जा रहे थे सभी हरदोई के हरपालपुर में गुरुवार शाम करीब 4 बजे सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उन्नाव-कटरा हाईवे पर ककरा गांव के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस से सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ईसेपुर गांव निवासी मोनू (32), उनकी पत्नी नीलम (30) और उनकी 10 वर्षीय बेटी लक्ष्मी के रूप में हुई। तीनों गुरुवार को दवा लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सांडी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि मौके पर ही तीनों ने दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें अजय राय बोले- आजम खान के साथ अत्याचार कर रही सरकार, जेल में उन्हें दवा नहीं दी जा रही यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आजम खान के साथ जेल में अत्याचार हो रहा। उन्हें दवा तक नहीं दी जा रही है। सरकार ने सपा नेता को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। वह गुरुवार को रामपुर में आजम खान के घर पहुंचे। जहां उनके परिवार से मुलाकात की। आजम के बड़े बेटे अदीब खान घर के बाहर स्वागत कर अंदर लेकर गए। अजय राय ने आजम के परिवार को ईद की बधाई दी। इस दौरान तंजीन फातिमा ने उन्हें बताया कि आजम के साथ जेल में जुल्म हो रहा है। तख्त की जगह जमीन पर सुलाया जा रहा है। जेल प्रशासन बहुत सारे जुल्म कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर… अखिलेश के खिलाफ लखनऊ में ‘धुरंधर’ स्टाइल में पोस्टर, लिखा- सपा का राज नहीं भूलेंगे
लखनऊ में बुधवार रात सपा की पिछली सरकार को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों में 2012 से 2017 के बीच अखिलेश यादव की सरकार की तुलना ‘धुरंधर’ फिल्म में दिखाए गए पाकिस्तान के ल्यारी राज से की गई है। सपा शासन के दौरान हुए अपराधों की खबरों की कटिंग लगाई गई हैं। लोरेटो स्कूल चौराहे पर लगे पोस्टर में लिखा है- सपा का ल्यारी राज, न भूले हैं न भूलेंगे। एक पोस्टर में लिखा है- कराची के ल्यारी जैसी ही स्थिति सपा शासन के दौरान उत्तर प्रदेश में थी। पोस्टर देवेंद्र तिवारी नाम के शख्स ने लगवाए हैं। उन्होंने पोस्टर में खुद को समाजसेवी बताया है। पूरी खबर पढ़िए… कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने रामलला के दर्शन किए, हनुमानगढ़ी में माथा टेका कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरुवार सुबह अयोध्या पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद रामलला के दर्शन किए। फिर कनक भवन जाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पढ़िए पूरी खबर… गाजियाबाद में पत्नी-प्रेमी की हत्या करने वाला एनकाउंटर में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली गाजियाबाद में पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात उसको पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई थी। तभी उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। पढ़िए पूरी खबर… बरेली में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 30 घंटे बाद मिला शव, NDRF-SDRF ने चलाया रेस्क्यू बरेली में खुले नाले में गिरने से युवक की मौत हो गई। करीब 30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव निकाला जा सका। मंगलवार रात साढ़े 9 बजे युवक नाले में गिरा था, शव गुरुवार तड़के करीब 3 बजे मिला। इससे पहले युवक के नाले में गिरने की सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और तलाश अभियान शुरू कराया। मंगलवार पूरी रात रेस्क्यू चलता रहा, लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब 15 फीट गहरे नाले में भारी मात्रा में कचरा और पानी के तेज बहाव के कारण टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुधवार को दिनभर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और नगर निगम के कर्मचारी मौके पर जुटे रहे। पढ़िए पूरी खबर… सुल्तानपुर में हिस्ट्रीशीटर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला- गोली पीठ से सीने के आरपार, 2 साल पहले जेल गया था सुल्तानपुर में बुधवार रात एक हिस्ट्रीशीटर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। माता प्रसाद पांडेय (50) कुड़वार थाना क्षेत्र के नरवापार का रहने वाला था। हमलावरों ने उसे कुड़वार कस्बे में गोली मारी। गोली माता प्रसाद की पीठ में लगी और सीने से पार हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसपी चारू निगम, एएसपी अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी सौरभ सामंत और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। घटना कुड़वार कस्बे में कमला इंडियन गैस सर्विस के पास हुई। पढ़िए पूरी खबर… लखीमपुर में तेंदुए ने बच्ची को मार डाला; घर में घुसकर उठा ले गया, 200 मीटर दूर छोड़ी बॉडी लखीमपुर में बुधवार शाम घर में घुसकर तेंदुआ 7 साल की बच्ची को उठा ले गया। बच्ची उस समय खाना खा रही थी। बच्ची को बचाने के लिए परिजन और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पीछे दौड़े। तेंदुआ बच्ची को करीब 200 मीटर दूर खेत में छोड़कर भाग गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद वन विभाग के न पहुंचने से ग्रामीणों में गुस्सा है। मामला निघासन वन रेंज के सिधौना गांव का है। पढ़ें पूरी खबर कुशीनगर में दरिंदगी के बाद मासूम की हत्या, चाचा को फांसी की सजा; कोर्ट ने कहा- दुर्लभतम अपराध कुशीनगर में 7 वर्षीय मासूम से कुकर्म के बाद हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी पिंटू उर्फ कोयल को फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस जघन्य अपराध को रेयरेस्ट ऑफ रेयर श्रेणी में रखते हुए कड़ी टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा- यह घटना न केवल न्यायिक चेतना को झकझोरती है, बल्कि पूरे समाज को स्तब्ध कर देती है। घटना 22 फरवरी की शाम की है। जटहा बाजार थाना क्षेत्र में मासूम गांव में डीजे देखने गया था, जहां से आरोपी चाचा उसे बहला-फुसलाकर ले गया। इसके बाद कुकर्म कर हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के लिए शव को बांस के बखार में फेंक दिया था। पढ़ें पूरी खबर…