16 साल की दुल्हन लेने आया 25 साल का युवक:जींद पुलिस ने छापा मार रुकवाई शादी; डांस करते, खाना छोड़ भागे मेहमान, ₹4 लाख खर्च किए

Spread the love

हरियाणा के जींद में एक नाबालिग लड़की की शादी कराने का मामला सामने आया है। गुरुवार को 25 साल का युवक अपने से 9 साल छोटी नाबालिग दूल्हन से शादी करने बैंडबाजे संग पहुंच गया। बाराती डांस कर रहे थे, साथ दोनों तरफ के मेहमानों को खाना खिलाया जा रहा था। इसी दौरान किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शादी को रुकवा दिया। बैंडबाजा भी बंद हो गया। डांस करते और खाना खा रहे मेहमान भी इधर-उधर खिसक लिए। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो लड़की 16 साल की निकली। इस पर परिवार ने अपनी गलती मानी और लड़की की शादी 18 साल की होने पर ही करने का वादा किया। इसके बाद युवक दूल्हन बिना ही बारात लेकर लौट गया। लड़की पक्ष ने शादी के अरेंजमेंट़्स में 4 लाख रुपए खर्च किए थे। नाबालिग लड़की की शादी के कुछ PHOTOS…. यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…. पुलिस बोली- परिवार ने शादी स्थगित की जांच टीम में शामिल रवि ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि भिवानी रोड पर एक नाबालिग की शादी हो रही है। मौके पर जाकर जब कागजात चेक किए गए, तो लड़की की उम्र केवल 16 साल पाई गई, जबकि लड़का 25 साल का था। हमने परिजनों को कानून के बारे में समझाया है। परिवार ने अपनी गलती मानी और फिलहाल शादी स्थगित कर दी है। वे अब 18 साल की उम्र पूरी होने पर ही शादी करेंगे। बाल विवाह अपराध है, जिसमें जेल और जुर्माने का प्रावधान है। साल भर में हम ऐसे 12-15 मामले ट्रेस करते हैं। पहले भी ऐसे मामले आ चुके सामने प्रशासन के अनुसार, जींद क्षेत्र में बाल विवाह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक साल में 12 से 15 ऐसे मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें प्रशासन को हस्तक्षेप कर बाल विवाह रुकवाने पड़े हैं। आज की इस कार्रवाई ने एक बार फिर समाज को संदेश दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और बेटियों के अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ———————— ये खबर भी पढ़ें…. पानीपत प्रशासन ने सगी बहनों का रुकवाया बाल विवाह:15 और 17 साल की है लड़कियां, कोर्ट ने परिजनों से लिया लिखित आश्वासन बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत पानीपत जिला प्रशासन ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए दो सगी बहनों को बाल विवाह की बेड़ियों में जकड़ने से बचा लिया। यह कार्रवाई बरसात रोड स्थित सचदेवा गार्डन में की गई, जहां विवाह की रस्में शुरू होने वाली थीं। (पूरी खबर पढ़ें)