पानीपत: चुलकना धाम को जल्द अपने अधीन लेगी सरकार: विपुल गोयल

पानीपत: चुलकना धाम को जल्द अपने अधीन लेगी सरकार: विपुल गोयल

मंत्री गोयल ने समालखा के विकास के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि समालखा पालिका को नगर परिषद बनाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। समालखा में मुख्यमंत्री घोषणाओं पर काम शुरू न होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि इन घोषणाओं पर जल्द ही जिला स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि समालखा में मुख्यमंत्री घोषणाओं के बारे में किसी ने फॉलोअप नहीं लिया। तहसीलों में फैले भ्रष्टाचार के विषय पर मंत्री ने कहा कि इतने बड़े तंत्र में छुटपुट घटनाएं हो जाती हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा भ्रष्टाचार को जड़मूल से खत्म करने की है, इसलिए जल्द ही प्रदेश की तहसीलों को स्मार्ट बनाया जा रहा है। मंदिर परिसर घूमने के बाद मंत्री की पत्नी पल्लवी गोयल ने कहा कि उन्होंने बाबा का आशीर्वाद लिया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उन्होंने सुना था कि यहां पीपल के हर पत्ते में छेद है, लेकिन ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। विपुल गोयल के मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान रोशन लाल छौक्कर, पानीपत नगर निगम आयुक्त पंकज यादव, नगर पालिका सचिव मनीष शर्मा, पालिका चेयरमैन अशोक कुच्छल, भाजपा शहरी मंडल अध्यक्षा रेखा गोयल और शिकायत निवारण कमेटी सदस्य एवं पार्षद संजय गोयल ने उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *