CM नायब सैनी से मिले कांग्रेस MLA इलियास:नूंह आने का न्योता दिया; राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की, शोकाज नोटिस जारी हो चुका

Spread the love

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के विधायकों के द्वारा क्रॉस वोटिंग की चर्चाएं लगातार जारी हैं। इस क्रॉस वोटिंग में शामिल कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास ने सीएम नायब सैनी से मुलाकात की है। उनकी इस मुलाकात की दो तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। इलियास ने कल रात (मंगलवार) को चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर ये मुलाकात की है। उनकी इस मुलाकात के कई सियासे मायनें लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि विधायक इलियास ने सीएम नायब सैनी को विशेष रूप से मेवात क्षेत्र का दौरा करने का न्योता दिया है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों में मोहम्मद इलियास का भी नाम है, पार्टी की ओर से इन्हें इसको लेकर शोकाज नोटिस भेजकर 7 दिन में जवाब मांगा है। यहां पढ़िए कौन हैं कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग करने वाले जिन विधायकों को नोटिस देकर जवाब मांगा है, उनमें विधायक मोहम्मद इलियास का नाम भी शामिल है। मोहम्मद इलियास मुस्लिम बहुल इलाके नूंह जिले की पुन्हाना विधानसभा सीट से विधायक हैं। कांग्रेस में आने से पहले इलियास इनेलो में थे। पुन्हाना से उन्होंने तीसरी बार जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहे। 2024 के विधानसभा चुनाव में मोहम्मद इलियास ने 31 हजार 916 वोटों से जीत दर्ज की थी। मोहम्मद इलियास ने 85 हजार 300 मिले थे। उन्होंने यहां से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। इससे पहले भी वह यहां से विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस के ट्रेनिंग सेशन में नहीं गए 2019 के विधानसभा में इलियास ने 816 वोटों के अंतर जीत दर्ज की थी। 2014 के चुनाव में इलियास इनेलो के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने इनेलो के टिकट पर यहां से 2009 में पहली बार जीत दर्ज की थी। पुन्हाना के कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास की तबीयत आजकल ठीक नहीं रहती। उनका नियमित डायलिसिस होता है। यही वजह रही कि उन्हें पार्टी के सीनियर नेता अपने साथ हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले चले ट्रेनिंग सेशन में लेकर नहीं गए थे। सिक्योरिटी को लेकर हुई चर्चा सीएम नायब सैनी से मुलाकात के दौरान मोहम्मद इलियास की ओर से अपनी सिक्योरिटी को लेकर भी चर्चा की गई है। सूत्रों की मानें तो हाल ही में क्रॉस वोटिंग करने वाले मोहम्मद इजराइल को भी सरकार की ओर से सिक्यारिटी बढ़ाई गई है, जिसके बाद अब कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास की ओर से भी अपनी सिक्योरिटी बढ़ाने पर सीएम नायब सैनी से चर्चा हुई है। सीएम सैनी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनकी मांग पूरी कर दी जाएगी।