बेटा विदेश न जा सका, महिला ने सुसाइड किया:कुरुक्षेत्र में परिवार बोला- चंडीगढ़ के वीजा एजेंट ने ₹20 लाख हड़पे; ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता था

Spread the love

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में वीजा एजेंट से परेशान होकर एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। महिला ने बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए चंडीगढ़ के एक एजेंट को 20 लाख रुपए दिए थे, लेकिन एजेंट ने उसके बेटे को ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा। साथ ही रुपए और डॉक्यूमेंट लौटाने से मना कर दिया। परिवार का कहना है कि एजेंट रुपए वापस मांगने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था, जिससे मलकीत कौर काफी परेशान रहती थी। मंगलवार को कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पहले जानिए…एजेंट से कैसे मुलाकात हुई अब 3 पॉइंट में पढ़िए परिजनों का आरोप… ASI बोले- 3 इजेंट के खिलाफ केस दर्ज पिहोवा थाना ASI नरेश कुमार का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर एजेंट काजोल, इशिता और अमन के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों सौंप दिया।