गुरुग्राम शहर के सेक्टर-63 स्थित पारस स्क्वायर बिल्डिंग की आठवीं मंजिल से एक व्यक्ति की गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही सेक्टर 65 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। बिल्डिंग में फाइव स्टार होटल और एयर बीएनबी अपार्टमेंट हैं। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह दुर्घटना थी या व्यक्ति ने खुदकुशी की। पुलिस के मुताबिक पारस स्क्वायर बिल्डिंग में कई एयरबीएनबी अपार्टमेंट और होटल संचालित हैं। संभवत: मृतक उसी आठवीं मंजिल पर स्थित एयरबीएनबी अपार्टमेंट में ठहरा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-65 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस जांच अधिकारी गौरव ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस विभिन्न रिकॉर्ड खंगाल रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। मृतक संभवतः किसी पर्यटक या बिजनेस विजिटर के रूप में एयरबीएनबी में रुका हुआ था। पुलिस उसके मोबाइल, सामान और अन्य सामग्री की जांच कर रही है ताकि उसकी पहचान और परिवार तक पहुंचाया जा सके। एयरबीएनबी में ठहरे लोगों से पूछताछ उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि व्यक्ति आठवीं मंजिल से कैसे गिरा। फिलहाल आत्महत्या या दुर्घटना दोनों ही पहलुओं पर जांच चल रही है। पुलिस पारस स्क्वायर बिल्डिंग में रहने वाले लोगों और एयरबीएनबी में ठहरे लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
गुरुग्राम में बिल्डिंग से गिरकर व्यक्ति की मौत:पारस स्क्वायर की आठवीं मंजिल से गिरा, पहचान करने में जुटी पुलिस
