झारखंड के छह जिलों में 17 को भारी बारिश की संभावना

झारखंड के छह जिलों में 17 को भारी बारिश की संभावना

झारखंड के छह जिलों में 17 को भारी बारिश की संभावना

रांची, 16 जुलाई (हि.स.)। झारखंड के 6 जिलों में गुरुवार को भारी बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी है।

विभाग के अनुसार राज्य के जिन जिलों में भारी बारिश हो सकती है उनमें पलामू, गढ़वा, कोडरमा, लोहरदगा और कोडरमा और चतरा शामिल है। इन जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं पिछले 24 घण्टों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश साहिबगंज जिले के राजमहल में 187.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

वहीं इस दौरान रांची में नौ मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

इधर, बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से ही हल्के दर्ज की बारिश दर्ज की गई। साथ ही दिनभर बादल छाए रहे और बारिश होती रही।

बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री, जमशेदपुर में 31.5, डालटेनगंज में 28.6, बोकारो में 28.2 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *