राजस्थान के बालोतरा में ओले गिरे:यूपी के 10 जिलों में बारिश, 20 में अलर्ट; हिमाचल में बर्फबारी, तेज बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट

Spread the love

देश के कई राज्यों में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। राजस्थान के जयपुर और अजमेर समेत कई जिलों में बारिश हुई। वहीं बालोतरा में ओले भी गिरे। वहीं पहाड़ी राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यूपी के नोएडा समेत 10 जिलों में हल्की बारिश हुई। संभल में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें ज्यादातर पश्चिम यूपी के हैं। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को अटल टनल रोहतांग सहित लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने तीन जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि और आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश-आंधी के हालात बने रहेंगे, जबकि उसके बाद तापमान में 4 से 7 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। मध्य प्रदेश में 26 मार्च से बारिश का अलर्ट जारी किया है। देशभर से मौसम की 2 तस्वीरें… अगले दो दिन मौसम का हाल… राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: ग्वालियर-चंबल संभाग के तापमान में गिरावट आई, 26 और 29 मार्च को नए सिस्टिम एक्टिव होने से बारिश की संभावना मध्य प्रदेश के उज्जैन, सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से बादल छाए हैं। इसके चलते तापमान में गिरावट आई है। ग्वालियर में दिन का पारा 30°C से नीचे रहा। रायसेन में सबसे ज्यादा तापमान 38°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राज्य में मार्च के आखिरी तक जारी रहेगी बारिश, तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ी, जानें- आज कैसा रहेगा मौसम राजस्थान में पिछले सप्ताह शुरू हुआ आंधी-बारिश का दौर मार्च के अंत तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य में 26 से 31 मार्च के बीच दो अलग-अलग ​वेदर सिस्टम की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे में जयपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश हुई। दोपहर में कोटा, बारां, अजमेर समेत अन्य जिलों में बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड: 27-28 मार्च को राज्य में बारिश के आसार, अगले चार दिनों में 5°C से 6°C तापमान बढ़ने के भी संकेत झारखंड में रांची समेत कई जिलों में दिन के समय बादल छाए। सबसे अधिक अधिकतम तापमान सरायकेला में 34.4°C रहा। मेदिनीनगर में 33.6°C और जमशेदपुर में 33.5°C तापमान रहा। सबसे कम तापमान गुमला में 11.9°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: चमोली-उत्तरकाशी समेत 5 जिलों में बारिश के आसार, अगले 3-4 दिन तापमान में बढ़ोतरी होगी उत्तराखंड के 5 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश की संभावना है। 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 से 4 दिनों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 2°C से 4°C तक बढ़ोतरी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…