प्रदीप जायसवाल मार्केटिंग रामानुजगंज से कॉस्मेटिक सामग्री का नमूना संकलित कर परीक्षण हेतु राज्य औषधि प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है। औषधी निरीक्षक ने जानकारी दी है कि, राज्य शासन एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार कॉस्मेटिक (प्रसाधन सामग्री) से संबंधित नमुना संकलित कर राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजे जाने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में कॉस्मेटिक दुकानों का निरीक्षण किया गया। साथ ही यह कार्रवाई आगे भी सतत जारी रहेगी।
बलरामपुर : औषधि प्रशासन द्वारा कॉस्मेटिक दुकानों का किया गया निरीक्षण
