नवरात्र में कुलदेवी पूजन के बहाने बुलाकर पत्नी की हत्या:बठिंडा मायके गई थी शालू, गला दबाने के बाद सास से बोला- मार दी, PHOTO भेजू

Spread the love

हरियाणा के कैथल में पत्नी शालू की हत्या करने वाले अरुण के बारे में कई खुलासे हुए है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि अरुण ने शालू की हत्या की प्लानिंग पहले ही कर ली थी। इस बात का खुलासा शालू की मां सुनीता देवी की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में भी हुआ है। सुनीता के मुताबिक, कुछ दिन पहले शालू मायके आई हुई थी। अरुण ने फोन करके उसे घर बुलाया कि नवरात्रों में कुलदेवी पर पूजा पाठ के लिए जाना है। इसी के चलते शालू ससुराल आ गई थी। मगर, उसे क्या पता था कि मायके से ससुराल तक का यह सफर उसका आखिरी साबित होगा। सुनीता ने बताया कि अरुण ने शुक्रवार की रात में ही उनकी बेटी को मार दिया था। सुबह करीब 11:30 बजे उन्हें फोन करके कहा कि आपकी बेटी इस दुनिया में नहीं रही। मैंने ही मारी है। जब मैंने कहा कि झूठ बोले रहे हो, तो बोला- फोटो भेजू क्या। इसके बाद मायके वाले कैथल पहुंचे तो बेटी की लाश उन्हें बेड पर पड़ी मिली। इसके अलावा भी सुनीता ने कई चौंकाने वाली बातें पुलिस को बताईं हैं। फिलहाल, पुलिस आरोपी अरुण की तलाश में लगातार दबिश दे रही है, लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं चल सका था। साथ ही पुलिस सुनीता के आरोपों की भी पड़ताल कर रही है। शालू की मां पुलिस को बताईं कई बड़ी बातें… अब यहां जानिए कैसे हुई शालू की हत्या… ———————- ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा में गला घोंटकर पत्नी का मर्डर:हत्या कर पति बोला- भाभी जी, पत्नी मार दी, अब आप संभाल लो; बठिंडा की रहने वाली थी हरियाणा के कैथल में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वो हांफते-हांफते अपनी भाभी के पास पहुंचा और बोला- भाभी जी, मैंने पत्नी मार दी, अब आप संभाल लेना। इतना कहते ही वो घर से फरार हो गया। (पूरी खबर पढ़ें)