धौलपुर के युवा खेलों में बनाएं अपना करियर : यादव

Spread the love

खेलों में करियर बनाने का आव्हान भी किया। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर अनिवार्य रूप से वाहन चलाने के लिए अपना लाइसेंस बनवाएं और वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों का पालन करें। जिला बैडमिंटन संघ के सचिव मोहम्मद जाकिर हुसैन ने बताया कि पूर्व वरिष्ठ खिलाड़ी स्वर्गीय लोकेंद्र राणा की स्मृति में प्रतिवर्ष बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है। इस 6 दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंतर्गत मिनी सब जूनियर, सब जूनियर और जूनियर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें 6 दर्जन से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी भागीदारी निभाई।

प्रतियोगिता के 19 वर्षीय डबल्स वर्ग में चिन्मय गोस्वामी व वंश परमार विजेता तथा रक्षित तिवारी व धीरज उप विजेता रहे। बेस्ट प्लेयर के रूप में प्रयाग रस्तोगी, अनुष्का ठाकुर एवं अफरिदा ख़ान रहे।