रेवाड़ी में 5 हजार का इनामी सरपंच गिरफ्तार:साथियों संग यूपी से पकड़ा, भालखी सरपंच प्रतिनिधि पर किया था हमला

Spread the love

रेवाड़ी शहर में धारूहेड़ा सीआईए ने पांच हजार के माजरा के सरपंच रविंद्र हाथी को उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सरपंच अपने साथियों के साथ यूपी में छुपा हुआ था। माजरा के सरपंच पर भालखी के सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र उर्फ पहलवान पर 26 जनवरी को जानलेवा हमला करवाने का आरोप है। मामले में पुलिस 8 आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। डीएसपी सुरेद्र श्योराण ने मॉडल टाउन थाना में पत्रकारों को इसकी जानकारी दी। यूपी के बरसाना में मिला आरोपी डीएसपी ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। फोन बंद होने के कारण लोकेशन भी नहीं मिल रही थी। पुलिस ने सरपंच पर पांच हजार का इनाम घोषित किया था। धारूहेड़ा सीआईए ने योगेश कुमार की अगुआई में तीन साथियों के साथ यूपी के बरसाना से गिरफ्तार किया। जिनमें राजस्थान के ततारपुर के रवि, भागौट के सचिन और नवीन शामिल है। सरपंच पर शस्त्र अधिनिम और मारपीट के सात केस दर्ज है। बाकी आरोपियों पर भी पहले से तीन से पांच केस दर्ज है। फायर करते समय निकली मैग्जीन डीएसपी सुरेंद्र श्योरण ने बताया कि हमले के दौरान आरोपियों ने फायर करने का प्रयास किया था। फायर करते समय मैग्जीन निकलने से फायर नहीं कर पाए। पुलिस ने मौके से मैग्जीन बरामद की थी। हमले में घायल सरपंच प्रतिनिधि की डाक्टरों को एक टांग काटनी पड़ी। शरण देने वालों की तलाश डीएसपी ने बताया कि अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ करेगी। जिसमें यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आरोपी इस दौरान कहां-कहां छुपा। फरारी के दौरान आरोपियों को शरण देने वालों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। गंदे पानी को लेकर दोनों में विवाद माजरा की ढाणी में सीवर के गंदे पानी को लेकर दोनों में विवाद में हुआ था। 19 जनवरी को सरपंच रविंद्र हाथी ने सरपंच प्रतिनिधि सुरेद्र पर साथियों के साथ मिलकर हमला करने का आरोप लगाया था। उसी दिन शाम को सरपंच रविंद्र हाथी के साथियों ने सुरेंद्र के घर पर तोड़फोड़ की थी। 26 जनवरी को सरपंच सुरेंद्र गांव के स्कूल में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने गए थे। वापसी में माजरा आरओबी के पास पांच-छह गाड़ियों में सवार होकर आए रविंद्र के साथियों ने सुरेंद्र पर हमला कर दिया था। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।