अर्जुनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भोयना स्थित राजा ढाबा के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति गांजा की सौदेबाजी कर रहे थे। अर्जुनी पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर तीन तस्करों को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से 7.100 किलोग्राम गांजा, दो बाइक, तीन मोबाइल और नकद 17 हजार रुपये जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में शंकर विश्वास 43 वर्ष निवासी ग्राम बड़ाकुमारी, थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर ओड़िशा, अर्जुन जानी 26 वर्ष निवासी सानकुमारी, थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर ओड़िशा और रोशनी ठाकुर 27 वर्ष निवासी किल्लापारा, डोंगरगांव जिला राजनांदगांव शामिल है। गांजा तस्करों के इस गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। ओड़िशा से लाए इस गांजा को धमतरी में खपाने की कोशिश में यह गैंग जुटा हुआ था, लेकिन तीनों पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
डोंगरगांव की महिला समेत ओड़िशा के तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार
