रोहतक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से गैंगरेप:व्यक्ति ने फोन कर बातों में फंसाया; सुनसान जगह ले जाकर की वारदात

Spread the love

रोहतक शहर में एक महिला को नौकरी दिलाने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर गैंगरेप किया गया। पीड़ित महिला ने मामले में आरोपियों के खिलाफ सिटी थाने में शिकायत दी। सिटी थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पीड़ित महिला ने बताया कि वह भिवानी चुंगी के पास एक कॉलोनी की रहने वाली है। उसके पास गोहाना रोड स्थित कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति का फोन आया, जिसने अच्छे वेतन पर नौकरी दिलाने की बात कही। आरोपी से उसे अपनी बातों में फंसा लिया और मिलने के लिए राजी कर लिया। सुनसान जगह पर किया गैंगरेप पीड़ित महिला ने बताया कि वह आरोपी से मिलने के लिए आईडीसी चौक पर गई, जहां आरोपी के साथ दो लोग भी मौजूद थे। तीनों आरोपी उसे अपने साथ लेकर ट्रक यूनियन के पास सुनसान जगह पर लेकर गए, जहां आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने दी मारने की धमकी पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ गलत काम किया और जब उसने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने कहा कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो उसे मार देंगे, जिसके कारण वह काफी डरी हुई है। पुलिस मामले में कर रही जांच सिटी थाना पुलिस ने बताया कि एक महिला की तरफ से गैंगरेप की शिकायत मिली है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।