गुरुग्राम में पिता बेटी को लेकर 23वीं मंजिल से कूदा:दोनों की मौत; 2 साल की बच्ची को गोद में उठाकर छत पर गया था

Spread the love

हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार को एक पिता अपनी दो साल की बेटी को गोद में उठाकर सोसाइटी की 23वीं मंजिल से कूद गया। नीचे गिरते ही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है। सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि वह अपनी बेटी को साथ लेकर छत पर गया और वहां से पहले बेटी को नीचे फेंका, फिर खुद भी छलांग लगा दी। जब आस पड़ोस के लोग वहां पहुंचे तो परिजनों ने कहा कि उनका पारिवारिक विवाद है। इससे ज्यादा परिवार वाले कुछ नहीं बोल रहे हैं। नांगलोई का रहने वाला है मृतक मृतक की पहचान दिल्ली के नांगलोई निवासी राहुल के तौर पर हुई है। वह गुरुग्राम में सेक्टर-102 स्थित जॉयविले सोसाइटी में पत्नी और बेटी नीतू के साथ रहता था। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि व्यक्ति ने ऐसा कदम क्यों उठाया। नांगलोई से अमित के परिवार के लोग बुलाए गए हैं। दूसरे टावर में जाकर कूदा, बेटी की अस्पताल में मौत राहुल पत्नी और बच्ची के साथ सोसाइटी के टावर 9 में 2 बीएचके फ्लैट में रहता था। यहां से वो टावर 5 में गया और 23वीं मंजिल की ट्रेरेस से छलांग लगाई। राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बच्ची की धड़कन चल रही थी, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई। मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रही धनकोट चौकी इंचार्ज जगमाल ने बताया कि मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है, ताकि सुसाइड के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव की आशंका जताई जा रही है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।