पानीपत शहर के पॉश इलाके सेक्टर 13/17 में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खाली पड़े खंडहर मकान में एक युवक का लहूलुहान शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 22 वर्षीय विशाल निवासी हरि नगर के रूप में हुई है। हमलावरों ने विशाल की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या की और शव को खंडहर में फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने कहा कि हमें सेक्टर 13/17 के एक खाली मकान में युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान विशाल के रूप में हुई है। शरीर पर तेजधार हथियार के निशान हैं। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोस्तों के साथ गया था, फिर नहीं लौटा परिजन सतीश के अनुसार, विशाल रविवार को घर पर ही था। इसी दौरान मोहल्ले के ही कुछ युवक उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। जब काफी देर तक विशाल वापस नहीं लौटा और उसका मोबाइल भी बंद आने लगा, तो परिवार वालों को चिंता हुई। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की। खंडहर मकान में मिला खून से लथपथ शव विशाल की तलाश करते हुए परिजन जब सेक्टर 13/17 के एक सुनसान और खंडहर हो चुके मकान के पास पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। विशाल का शव फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था। उसके शरीर पर चाकू के गहरे जख्म थे, जो इस बात की गवाही दे रहे थे कि उसे तड़पा-तड़पा कर मौत के घाट उतारा गया है। पुलिस और एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत वारदात की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस और सीआईए (CIA) की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (FSL) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से उंगलियों के निशान और अन्य साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पानीपत के सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। रंजिश या आपसी झगड़ा? विशाल की हत्या किसने और क्यों की, यह अभी रहस्य बना हुआ है। हालांकि, परिजनों ने उन युवकों पर शक जाहिर किया है जो उसे घर से बुलाकर ले गए थे। पुलिस उन संदिग्धों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का बयान हमें सेक्टर 13/17 के एक खाली मकान में युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान विशाल के रूप में हुई है। शरीर पर तेजधार हथियार के निशान हैं। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पानीपत में खंडहर मकान में मिला युवक का शव:चाकू से गोदकर बेरहमी से की हत्या, घर से बुलाकर ले गए थे 4 लोग
