यूपी में पलटा मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 शहरों में बारिश:धूलभरी आंधी चली, 10 जिलों में ओले का अलर्ट; 2 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

Spread the love

यूपी में मौसम अचानक बदल गया है। रविवार सुबह राजधानी लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ समेत 15 शहरों में बूंदाबांदी हुई। आसमान में काले बादल छा गए। कई इलाकों में तेज धूलभरी आंधी चली। कई जगह अचानक बदले मौसम के बीच लोग सड़कों के किनारे दुकानों और टिन शेड के नीचे पनाह लेते दिखे। बाइक से निकले लोग रेनकोट पहने दिखाई दिए। इस बीच, मौसम विभाग ने आज 35 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 10 जिलों में ओले का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे तक प्रदेश में मौसम बिगड़ा ही रहेगा। कई जगह रुक-रुक कर बारिश होगी। 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। बारिश और तेज हवा का असर फसलों पर भी दिखाई दे रहा है। कई इलाकों में खड़ी फसलें झुक गईं। हालांकि, तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत जरूर मिली है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बांदा सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.2°C दर्ज किया गया। झांसी में पारा 38.3°C और उरई में 37.8°C पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा – आज से एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश कई जिलों में हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है। 2 दिन प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में बारिश के आसार हैं। 40-50 किमी/घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। ओले भी गिरेंगे। 19 मार्च से प्रदेश में एक और विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका प्रदेश में व्यापक असर होगा। पहले मौसम की तस्वीरें- आपके शहर में मौसम कैसा है, मौसम विभाग ने क्या अलर्ट जारी किया है? जानने के लिए स्क्रोल करिए-