Padam Tree Uttarakhand: देवभूमि उत्तराखंड में एक ऐसा चमत्कारी पेड़ पाया जाता है, जिसे पहाड़ों में ‘देव वृक्ष’ का दर्जा हासिल है. पदम का यह पेड़ न सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है, बल्कि इसका धार्मिक, औषधीय और आर्थिक महत्व भी बेमिसाल है. पहाड़ों में होने वाली विशेष पूजा जागर और बैसी पदम की लकड़ी के बिना अधूरी मानी जाती है. इतना ही नहीं, कफ-पित्त को शांत करने वाली इसकी छाल और सर्दियों में मधुमक्खियों को भोजन देने वाले इसके फूल इसे आयुर्वेद और पर्यावरण का रक्षक बनाते हैं.
Uttarakhand: चंदन की तरह पवित्र, देवताओं को प्रिय! पहाड़ों का ये पेड़ है आस्था और आयुर्वेद का खजाना
