मथुरा में बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या कर दी। फिर पति को फोन किया- अम्मी कुछ बोल नहीं रही हैं। लगता है साइलेंट हार्ट अटैक पड़ा है। मौत की खबर सुनते ही ससुर-पति नोएडा से पहुंचे। रिश्तेदार भी आए। बहू ने भी खूब रोने का नाटक किया। बहू की कहानी को सच मानकर परिवार ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। सबकुछ बहू के प्लान के मुताबिक हो गया। किसी को उस पर शक नहीं हुआ। लेकिन, 3 दिन बाद बहू की ननद से लड़ाई हो गई। गुस्से में बहू ने बोल दिया- जैसे तेरी मां को मारा, तुझे भी खत्म कर दूंगी। बहू के मुंह से ये लाइन सुनते ही परिवार का माथा ठनका। ससुर ने पुलिस को शिकायत की। कानूनी प्रक्रिया के बाद सास का शव कब्र से निकाला गया। पोस्टमॉर्टम हुआ तो गला दबाकर हत्या की बात क्लीयर हुई। पुलिस ने बहू को पकड़ा तो उसने प्रेमी के साथ हत्या की बात कबूल ली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। मामला थाना राया क्षेत्र का है। 2 फोटो देखिए… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… अब पढ़िए बहू ने पुलिस को क्या-क्या बताया… 11 मार्च को पुलिस ने हिना को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया- उसका पड़ोस में रहने वाले लड़के आदिल से प्रेम संबंध थे। हत्या की वारदात को भी दोनों ने मिलकर अंजाम दिया था। हिना ने बताया कि उसका और आदिल का 2 साल से प्रेम संबंध था। पति और ससुर अक्सर बाहर रहते थे। घर पर अकेली बुजुर्ग सास थी। जब अनवरी घर पर नहीं होती या सो रही होती तो आदिल उससे मिलने आता था। 2 मार्च की रात को आदिल उसके साथ था। देर रात अनवरी की नींद खुल गई। उन्होंने आदिल और हिना को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। पोल न खुल जाए इसलिए हिना और आदिल ने अनवरी रास्ते से हटाने का मंसूबा बनाया। दोनों ने अनवरी को पकड़ा और गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आदिल अपने घर चला गया, जबकि हिना ने नोएडा अपने पति आमिर को फोन किया। साइलेंट अटैक से मौत की बात बताई। 6 साल पहले हुई थी आमिर की शादी आमिर का हाथरस के गांव कोटा कपूरा की रहने वाली हिना से 2020 में निकाह हुआ था। काम के सिलसिले में आमिर अपने पिता के साथ अक्सर बाहर रहता था। इस दौरान हिना का पड़ोस में रहने वाले चाचा के बेटे आदिल से अफेयर हो गया। आदिल गांव में ही रहकर खेती करता है।
—————————- ये खबर भी पढ़ें… फतेहपुर में एक कमरे में मां-बेटे, देवर की लाश मिली:तीनों के गले पर जख्म, हाथ की नसें कटीं; पास में जहर की पुड़िया पड़ी थी
फतेहपुर में मां-बेटे और देवर की एक कमरे में लाश मिली है। तीनों के गले पर घाव थे। हाथों की नस कटी हुई थी। पास में ही जहर की पुड़िया भी पड़ी थी। महिला के पति अपनी बेटी की ससुराल गए थे। बुधवार शाम जब घर लौटे तो मेन दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से गेट तोड़ा। अंदर गए तो देखा कि तीनों लोग खून से लथपथ पड़े थे। पढ़ें पूरी खबर….
मथुरा में बहू ने सास की गला दबाकर हत्या की:पति से बोली- अम्मी को अटैक पड़ा; ननद से लड़ाई हुई तो मुंह से सच निकला
